Rewa News: प्रिंसिपल हैं या कही की महारानी! रीवा में छात्र से पंखा झलवाती दिखीं मैडम, जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला पनासी की प्रिंसिपल वर्षा मांझी कुर्सी पर बैठी हैं और एक बच्चा उन पर पंखा कर रहा है. यहीं नहीं कानों में ईयर फोन भी लगा है. जिसमें वे बात करते या गाना सुन रहीं हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद रीवा के जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को फटकारा और जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उधर छात्र संगठनों ने आरोपी प्रिंसिपल पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

वीडियो पुराना बताया जा रहा

वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है, जिसमें प्रिंसिपल पढ़ाने के बजाय बच्चों से अपने ऊपर हाथ वाला पंखा करवा रही हैं. छात्र से इस प्रकार व्यक्तिगत काम कराना न केवल अमानवीय है, बल्कि शिक्षा के अधिकार और बच्चों के सम्मान के खिलाफ भी माना जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. प्रिंसिपल पिछले दो साल से इसी स्कूल में तैनात  हैं.

छात्र संगठनों का हंगामा

इस मामले पर छात्र संगठन एबीवीपी ने प्रतिक्रिया देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को धृतराष्ट्र बताया है. छात्र संगठन का कहना है कि ऐसी घटनाओं की अनदेखी के कारण शिक्षक और प्राचार्य छात्रों को अपना नौकर समझने लगे हैं. कोई झाड़ू लगवाता है तो कोई पंखा झलवाता है. यदि कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

इस घटना को लेकर स्थानीय अभिभावकों ने भी काफी रोष प्रकट किया है. उनके मुताबिक स्कूल जैसी जगह में खुद प्रिंसिपल का कृत्य काफी शर्मनाक है. इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. फिलहाल इस मामले में सभी की नजरे अब जांच कमेटी पर टिकी हैं कि वह क्या रिपोर्ट देती है. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »