किसान के घर चारपाई पर बैठकर दाल-रोटी का स्वाद, अन्नदाता के बीच बैठकर CM ने यूं मनाया जन्मदिन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्म दिवस पर 25 मार्च को उनकी सामाजिक पहल की तस्वीरें सामने आई हैं. ये तस्वीरें सागर जिले के ग्राम मोइली की हैं. इन तस्वीरों में सीएम डॉ. यादव और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव एक किसान के घर चारपाई पर बैठकर खाना खाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनकी सादगी देखने लायक है.

इन तस्वीरों के जरिए सीएम डॉ. यादव ने एक बार फिर यह संदेश देने का प्रयास किया कि उनके राजनीतिक जीवन का मकसद जनता की सेवा और प्रदेश का विकास करना है. अपने मोइली गांव प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया.

किसान हरि रैकवार ने किया आमंत्रित

सागर जिले के मोइली गांव में एक साधारण किसान हरि रैकवार ने सीएम डॉ. यादव को अपने घर खाना खाने का निमंत्रण दिया. सीएम डॉ. मोहन यादव ने बिना एक पल सोचे तुरंत हामी भर दी और सीधे उनके खेत पहुंच गए.

वहां पहुंचकर उन्होंने पूरे परिवार के साथ बैठकर घर का सादा भोजन किया. उन्होंने किसान की बहू के हाथ की रोटी, दाल और सब्जी का लुत्फ उठाया.

सीएम डॉ. यादव ने बच्चों को गोद में लिया, परिवार के सदस्यों से गले मिले और हरि रैकवार की फसल व समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना. इस दौरान माहौल भावुक था. किसान हरि रैकवार भावुक होकर बोले, मुख्यमंत्री जी ने आज हमें बहुत सम्मान दिया. हमारा जिंदगी भर का सपना पूरा हो गया.

Mohan Yadav Birthday (1)

विकास के लिए संकल्पित सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उनका गांव-गांव जाकर लोगों से मिलना यह दर्शाता है कि सरकार जनता के बीच रहकर काम कर रही है. सादगी भरे इन क्षणों में मुख्यमंत्री ने किसान परिवार के साथ बैठकर पारंपरिक भोजन किया. जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना और जनता की सेवा करना ही उनका जीवन लक्ष्य है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »