’50 लाख की सोने की ईंट 5 लाख में लेलो’… उज्जैन में कपल ने महिला को दिया लालल, ठगी कर के हो गए फरार

एमपी के उज्जैन में सस्ते सोने की ईंट का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. माधवनगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में आरोपी दंपत्ति ने 50-60 लाख कीमत की सोने की ईंट का झांसा देकर पीड़ित से 5 लाख रुपए ठग लिए थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली है.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान कालू भाबोर और उसकी पत्नी साबर बाई के रूप में हुई है. दोनों ने पहले पीड़ित महिला और उसके परिवार से पहचान बढ़ाई. पीड़िता ने बताया कि दोनों नियमित रूप से उनके होटल पर खाना खाने आते थे. इसी दौरान विश्वास में लेकर उन्होंने सस्ते दाम में सोने की ईंट दिलाने का लालच दिया.

5 लाख में बेच दी नकली सोने की ईंट

आरोपियों ने दावा किया कि ईंट की वास्तविक कीमत 50 से 60 लाख रुपए है, लेकिन वह इसे कम कीमत में दिलवा सकते हैं. लालच में आकर पीड़िता और उसके पति ने 5 लाख रुपए देकर ईंट खरीद ली. जब इस ईंट की जांच सुनार से कराई गई, तो वह पूरी तरह नकली निकली. इसके बाद आरोपी फरार हो गए.

कैसे हुआ खुलासा?

मामले की शिकायत मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की. थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से झाबुआ जिले में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुई पूरी सच्चाई बताई. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से ठगी के 5 लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और ठगी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है. हाईन्यूज़ !

भारत-जर्मनी की 90 हजार करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगी 6 अत्याधुनिक पनडुब्बियां

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने गुरुवार को कहा कि भारत और जर्मनी के बीच अगली पीढ़ी की पनडुब्बियों के लिए बहुत जल्द

Read More »

विराट कोहली के 3 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली की पहचान सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर नहीं है. उन्होंने कप्तान के रूप में भी टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल

Read More »

मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- 5 साल में HRTC होगा आत्मनिर्भर

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री

Read More »

यूपी में राशन कोटेदारों को CM योगी का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन वितरण के उचित दर विक्रेताओं से अपील की कि वह कार्य करिए, जिसमें सम्मान हो. जिसमें सम्मान न हो,

Read More »

नितिन नवीन की नई टीम में कितने मुस्लिम चेहरे? कुंवर बासित अली बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा

Read More »

जयपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, माइक्रोलाइट विमान से टकराई ग्राउंड गाड़ी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (17 अगस्त 2026) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. NCC के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से

Read More »

गॉल में पडिक्कल का शतक, साई सुदर्शन की बढ़ी मुश्किलें! टीम इंडिया में किसकी होगी जगह?

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. देवदत्त पडिक्कल अब तक पहली पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे

Read More »