इंदौर में EV के चार्जिंग पॉइंट में हुआ ब्लास्ट , पूरा घर जलकर खाक, फटे कई सिलेंडर, 7 की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर बुधवार (18 मार्च) की सुबह कई फायर टेंडर एक घर में लगी भीषण आग बुझाने पहुंचे. पूरा घर जलकरर खाक हो चुका था और उसमें मौजूद 7 लोगों की जलकर मौत हो गई. यह हादसा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट के बाद हुआ.

इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया, “शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था और चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट हो गया. इसके बाद आग वाहन से घर में फैल गई. घर के अंदर 10 से अधिक गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ में विस्फोट हो गया. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. तीन लोगों को बचा लिया गया है. यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का व्यवसाय चलाते थे. घर में कुछ ज्वलनशील रसायन भी रखे थे.”

मामला इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर का है. इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 7 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस कमिश्नर देर रात से मौके पर मौजूद हैं. कलेक्टर सहित आला अधिकारी मौके पर स्थिति संभालने का प्रयास कर रहे हैं. फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर रेस्क्यू में लगी हैं. SDERF की टीमों का भी रेस्क्यू जारी है.

 

घर में लगे थे इलेक्ट्रॉनिक लॉक, पावर कट पर नहीं खुल पाए

पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि हादसा बुधवार, 18 मार्च की सुबह 4.00 बजे के करीब हुआ. मौके पर फायर टेंडर्स को बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जब तक टीम पहुंची, तब तक आग बुरी तरह से फैल चुकी थी. इसका कारण यह है कि बाहर एक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज हो रही थी, वहां हुए ब्लास्ट की आग घर की तरफ पहुंच गई थी. घर में इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे. पावर कट के बाद इलेक्ट्रॉनिक लॉक खोले नहीं जा सके होंगे. घर के बेडरूम आदि में भी ऐसे लॉक्स की व्यवस्था होगी, जिससे घर बंद हो गया होगा.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस के सामने हुए कई ब्लास्ट

पुलिस ने बताया कि घर के अंदर बड़ी संख्या में गैस टैंक स्टोर किए गए थे. अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां 10 से ज्यादा गैस की टंकियां थीं. इमें विस्फोट भी हुआ है. सुबह 4.00 से 4.30 बजे के बीच दो-तीन ब्लास्ट पुलिस टीम के सामने ही हुए. स्थिति काफी भयावह थी. बगल वाले घरों की टॉप फ्लोर से इस घर में घुसने की कोशिश की गई. लगातार धुआं बढ़ता चला गया, लेकिन फायर टीम ने पूरी कोशिश कर लोगों को बाहर निकाला.

पहले निकाले गए तीन लोगों को बचा लिया गया. बाद में रेस्क्यू किए गए 6 लोगों की जान चली गई. ऐसा प्रतीत होता है कि बाकी लोग, रूम का घर के अन्य हिस्सों में ट्रैप हो गए थे. जगहों को तोड़कर वहां तक पहुंचने में रेस्क्यू टीम को बहुत मेहनत लगी. आग बहुत भयावह थी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »