‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए बंद हुए दरवाजे, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी मोड़ सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी उम्मीदवार सूची में 74 मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर संगठन में हलचल पैदा कर दी है. इस फैसले के बाद जहां पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं भाजपा ने इस मौके पर अपनी रणनीति साफ कर दी है ‘अब नो एंट्री’.

खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने TMC के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “TMC के विधायक और मंत्री इतने ज्यादा कट मनी खा चुके हैं कि वे इसके आदी हो गए हैं. उन्हें इतनी सुविधाएं मिल गई हैं कि जब टिकट कटेगा तो वे परेशान होंगे. 74 विधायकों के टिकट कट गए हैं, हर कोई नाराज है और आधे लोग टिकट के लिए भाजपा से संपर्क कर रहे हैं.”

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बंगाल की राजनीति में टिकट वितरण को लेकर अंदरूनी असंतोष और संभावित दलबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में टिकट काटना TMC की चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जिसका मकसद एंटी-इंकम्बेंसी को कम करना और नए चेहरों को मौका देना है.

 

BJP का ‘नो एंट्री’ मैसेज
दिलीप घोष ने भाजपा की नई रणनीति को लेकर भी स्पष्ट संकेत दिए. उन्होंने कहा, “पिछली बार हमसे गलती हुई, हमने शायद हारने वाले लोगों को टिकट दे दिया था और इसका नुकसान हमें भुगतना पड़ा. इस बार भाजपा किसी को भी प्रवेश नहीं दे रही है.” इस बयान को भाजपा के अंदरूनी ‘फिल्टर मैकेनिज्म’ के तौर पर देखा जा रहा है. 2021 के चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद पार्टी अब उम्मीदवार चयन में ज्यादा सतर्क नजर आ रही है. भाजपा का फोकस अब ऐसे चेहरों पर है जो संगठनात्मक रूप से मजबूत हों और जमीनी स्तर पर काम कर सकें.

TMC में असंतोष और बदलते समीकरण
इसी फेरबदल में पार्टी ने अपने 209 मौजूदा विधायकों में से 135 को बरकरार रखते हुए 74 के टिकट काट दिए, जबकि 15 नेताओं की सीटें बदल दी गईं. सूची से कई बड़े नाम बाहर हो गए, जिनमें पार्थ चटर्जी (बेहाला वेस्ट), विवेक गुप्ता (जोरासांको), परेश पाल (बेहाला), असित मजूमदार (चिनसुरा), अभिनेता चिरंजीत (बरासात), कंचन मलिक (उत्तरपाड़ा), मुकुटमणि अधिकारी (रानाघाट साउथ) और जीवन कृष्ण साहा (बर्धमान) जैसे नेता शामिल हैं. इसके अलावा चार मंत्री ताजमुल हुसैन, बिप्लब रॉय चौधरी, ज्योत्स्ना मंडी और मनोज तिवारी भी उम्मीदवार सूची में जगह नहीं बना सके, जिससे पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर राजनीतिक पुनर्संरचना के संकेत मिले हैं.

74 विधायकों के टिकट कटने के बाद TMC के भीतर असंतोष बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. बंगाल की राजनीति में टिकट वितरण हमेशा से संवेदनशील मुद्दा रहा है और कई बार यह दलबदल का कारण भी बना है. भाजपा का दावा है कि कई असंतुष्ट नेता उनसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन पार्टी फिलहाल ‘नो एंट्री’ की नीति अपनाकर संगठनात्मक अनुशासन का संदेश देना चाहती है. यह रणनीति भाजपा को दलबदल की राजनीति से दूरी बनाकर ‘संगठन आधारित चुनाव’ की ओर ले जाने की कोशिश मानी जा रही है.

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »