श्रीकृष्ण महोत्सव में 41 कन्हैया , 31 राधाओं ने मोहा मन

राष्ट्रगौरव हैं एनडीपीएस का श्री कृष्ण महोत्सव – केबीनेट मंत्री दर्जा घनश्याम पिरोनिया

दतिया:HN/ डॉ. आलोक संस्थान पिछले 19 वर्षों से श्री कृष्ण महोत्सव को पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित कर रहा हैं । वुर्का पहिनकर, मुस्लिम बहिन ,अपने बच्चों को कन्हैया , राधा के सुन्दर स्वरूप में सजाकर लाना , राष्ट्रीय सर्वधर्म का प्रतीक बन गया है महोत्सव. नन्हे-मुन्ने बच्चों के डांस , श्रीकृष्ण सुदामा संवाद का नाटक , श्री कृष्ण और राधा के विभिन्न स्वरूपों को देखकर मन आनंदित हो गया. राष्ट्रगौरव हैं एनडीपीएस का श्री कृष्ण महोत्सव “- उक्त विचार डॉ. आलोक संस्थान, दतिया के न्यू दतिया पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा ,न्यू दतिया पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित ,19 वाँ श्री कृष्ण महोत्सव में मुख्य अतिथि की आसंदी से म.प्र.शासन के बांस शिल्प वोर्ड के अध्यक्ष , केबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त घनश्याम पिरोनिया ने व्यक्त किए. अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष , अनेक इंटरनेशनल अवार्ड विनर डॉ. आलोक सोनी ने की. महोत्सव के विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्कृष्ट गायक , आदर्श शिक्षक रवि भूषण खरे उपस्थित रहे. श्रीकृष्ण महोत्सव का आयोजन एवं सफल संचालन एन डी पी एस की डायरेक्टर महिमा सोनी ने किया. स्वागत भाषण प्राचार्य श्रीमती संध्या सोनी ने प्रस्तुत किया. इस अवसर पर कु. महिमा ,कु. अनुभूति के निर्देशन में न्यू दतिया पब्लिक स्कूल के 35 नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा श्री कृष्ण के गानों पर मनमोहक 9 ग्रुप डांस व श्रीकृष्ण सुदामा संवाद पर केन्द्रित नाटक प्रस्तुत किये गये. 11 बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया , तो वहीं 41 कान्हा 31 राधा के सुन्दर स्वरूपों ने सभी का मन मोह लिया , मुस्लिम धर्म की बेटी महक अख्तर , एलीजा शाह को राधा के मनमोहक स्वरूप के लिये विशेष आकर्षण पुरूस्कार , दो वर्ष की आरोही चोरसिया ओर तीन वर्ष के जय कुशवाहा को सबसे छोटे आकृषक कान्हा का पुरस्कार दिया गया , तो श्री कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता में अंश श्रीवास्तव को प्रथम , मंयक अहिरवार को द्वितीय , पुष्पेन्द्र कुशवाहा और राज कुशवाहा को तृतीय पुरस्कार , अमित कुशवाहा को विशेष , राधा के सुन्दर स्वरूप के लिए वन्दना कुशवाहा को प्रथम पुरस्कार स्वरूप शील्ड , अंगपट्टिका , बांसुरी प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया. 20 आकर्षण पुरस्कार ,10 विशेष पुरूस्कार के साथ सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कार स्वरूप ,श्रीकृष्ण नाम पट्टिका ,बाँसुरी प्रदान कर पुरूस्कृत किया. इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक , आदर्श शिक्षक रवि भूषण खरे को डॉ.आलोक संस्थान की ओर से केबीनेट मंत्री दर्जा प्राप्त घनश्याम पिरोनिया , डॉ. आलोक सोनी , संध्या सोनी ने , युवा उत्कृष्ट गौरव सम्मान से शॉल , श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र ,अंग पट्टिका ,बांसुरी भेंट करके सम्मान किया. इस अवसर पर म.प्र. शासन द्वारा 24 अप्रेल को मां पीतांबरा माई के प्राकट्य दिवस पर निकली सांस्कृतिक यात्रा में एनडीपीएस के शामिल 41 बच्चों को , तात्कालीन कलेक्टर संजय कुमार , एसडीएम ॠषि सिंघई द्वारा प्रदत्त , दतिया गौरव सम्मान के मेडल से घनश्याम पिरोनिया , डॉ. आलोक सोनी , रवि भूषण खरे ने सम्मानित किया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित जन शिक्षक रवि भूषण खरे ने कहा – न्यू दतिया पब्लिक स्कूल के श्रीकृष्ण महोत्सव में सभी धर्मों के परिवारजन , बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहें हैं ,यह अद्वितीय है. श्रीकृष्ण महोत्सव मैं आकर हमने साक्षात कन्हैया राधा के दर्शन करके ,सुखद अनुभूति प्राप्त की. एनडीपीएस का सर्वधर्म सद्भाव बढ़ाने का प्रयास अद्वितीय है, आज मुझे सम्मान मिला , मैं आभारी हूॅं।” इस अवसर पर ,जयदेवी चतुर्वेदी , राजेन्द्री सोनी , इकराम मोहम्मद , राजेंद्र चतुर्वेदी , लकी शाह , कलीम शाह , सहदेव कुशवाहा ,सीमा अहिरवार ,दीक्षा वर्मा ,लक्ष्मी कुशवाहा ,सपना कुशवाहा , प्रियंका कुशवाहा , खुशी कुशवाहा , सहित सेंकड़ों दर्शकों ने कान्हा के मनमोहक छवि का आनंद उठाकर प्रसाद ग्रहण किया । संयोजन डायरेक्टर महिमासोनी एवं आभार डायरेक्टर अनुभूति सोनी ने व्यक्त किया. हाईन्यूज़ !

पत्नी की हत्या कर गर्लफ्रेंड को भेजी शव की फोटो, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर अरेस्ट

अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाले भारतीय इंजीनियर पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने करीब नौ महीने की जांच के

Read More »

Delhi-Mumbai Expressway: 80% काम पूरा, 2 साल में दिल्ली से मुंबई का सफर सिर्फ 12 घंटे में

देश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अब तेजी से अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं

Read More »

अमेरिका-ईरान के बीच फिर भड़की जंग! कुवैत से बहरीन तक तबाही, क्यों टूटा सीजफायर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. दोनों देश एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. हालांकि यह सैन्य ताकत

Read More »

ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत की लगी लॉटरी! इस देश ने दिया ‘टैरिफ फ्री’ का बड़ा ऑफर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया में जारी सैन्य हालात के बीच भारत के लिए एक बड़ी आर्थिक खबर सामने आई

Read More »

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर BCCI का पहला बयान, दूसरे टी20 से पहले कोच-कप्तान को लेकर कही बड़ी बात

15 साल के वैभव सूर्यवंशी कब टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे? खासतौर पर संजू सैमसन की नाकामी के कारण वैभव को डेब्यू

Read More »

‘मातृभूमि’ पर CBFC विवाद की खबरें निकलीं फर्जी, सलमान खान फिल्म्स ने जारी की सफाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चाओं का बाजार गर्म है. अपने ऐलान

Read More »

तस्वीरों के गलत इस्तेमाल पर हाई कोर्ट पहुंचीं प्रीति जिंटा, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

Preity Zinta Moves Bombay High Court: बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ यानी प्रीति जिंटा ने हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. ये कदम

Read More »

पूजा पाल का सपा पर बड़ा हमला, बोलीं- जनता की भलाई नहीं देख पा रही समाजवादी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश दौरे पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा

Read More »

राम मंदिर चंदा चोरी केस पर बृजभूषण सिंह का बड़ा खुलासा, बोले- ‘4 साल पहले ही किया था आगाह’

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चढ़ाव चोरी मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा,” मुझे

Read More »

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन में पहुंचीं महुआ मोइत्रा, जंतर-मंतर से केंद्र पर बोला हमला

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा शुक्रवार को जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं. उन्होंने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी

Read More »