टी20 वर्ल्ड कप पर अभी भी सस्पेंस बरकरार, टीम घोषित होने के बाद भी क्या नहीं खेलेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट में खेलने को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ संकेत दिए हैं कि टीम घोषित करना और वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना, दोनों अलग-अलग बातें हैं. अंतिम फैसला अभी भी पाकिस्तान सरकार के हाथ में है और जब तक वहां से हरी झंडी नहीं मिलती, तब तक पाकिस्तान की भागीदारी पर सवाल बने रहेंगे.

ICC के फैसले से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, आईसीसी के उस फैसले के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसमें बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया गया. पाकिस्तान ने इस फैसले का विरोध किया और यहां तक कह दिया कि वह टूर्नामेंट का बहिष्कार भी कर सकता है. इसके बाद आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान को संभावित कार्रवाई की चेतावनी दी. इसी बीच पीसीबी ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी, लेकिन साथ ही यह भी कह दिया कि यह फैसला अंतिम नहीं माना जाए.

प्लेयर्स से मिले पीसीबी चेयरमैन

टीम के ऐलान के बाद पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने खिलाड़ियों और हेड कोच माइक हेसन के साथ बैठक की. भाषा के अनुसार पीसीब ने रिलीज जारी करके बताया की इस मीटिंग में नकवी ने खिलाड़ियों को साफ बताया कि वर्ल्ड कप में खेलना सरकार के निर्देशों पर निर्भर करेगा. चूंकि टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जाना है, इसलिए यह सिर्फ क्रिकेट बोर्ड का नहीं, बल्कि सरकार-स्तर का फैसला है.

तैयारी होल्ड पर, सरकार के फैसले का इंतजार

पीसीबी का कहना है कि टीम का चयन इसलिए किया गया है ताकि अगर सरकार से मंजूरी मिल जाती है तो तैयारियों में कोई देरी न हो. हालांकि अगर सरकार टूर्नामेंट में भाग लेने से मना करती है, तो पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में नहीं जाएगी. खुद नकवी सरकार का हिस्सा हैं, ऐसे में उनके बयान को काफी अहम माना जा रहा है.

बोर्ड के साथ खड़े खिलाड़ी

इस पूरे मामले में खिलाड़ियों ने भी बोर्ड का साथ दिया है. पीसीबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, खिलाड़ियों ने साफ कहा है कि सरकार और बोर्ड जो भी फैसला लेंगे, वे उसके साथ खड़े रहेंगे. फिलहाल खिलाड़ी अपनी फिटनेस और आने वाली सीरीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

ICC की चेतावनी से बढ़ा दबाव

वहीं दूसरी तरफ, आईसीसी पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दे चुका है कि अगर वर्ल्ड कप का बहिष्कार किया गया तो उसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं. इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज जैसे एशिया कप से बहिष्कार, द्विपक्षीय सीरीज पर असर और घरेलू लीग में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर रोक जैसी कार्रवाइयां शामिल हैं.

कुल मिलाकर, टीम घोषित होने के बावजूद पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप खेलना अब भी सस्पेंस बना हुआ है. अब सभी की निगाहें पाकिस्तान सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »