सीएम मोहन यादव ने की दिव्यांग बच्चों से भेंट, उनके द्वारा बनाए उत्पादों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के हामूखेड़ी में आयोजित “हर क्षमता की उड़ान” कार्यक्रम में सहभागिता की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने मानसिक रूप से अविकसित बच्चों, दृष्टिबाधित बालक एवं बालिकाओं से आत्मीय भेंट की तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया और कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

ईश्वर ने आपको अलग सामर्थ्य और संकल्प शक्ति – मोहन

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आप सभी बच्चे ईश्वर के सबसे प्रिय और करीबी हैं.परमपिता परमेश्वर ने आपको दिव्य शक्तियों का भंडार दिया है. ईश्वर ने आपको अलग सामर्थ्य और संकल्प शक्ति दी है. बच्चों की सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास को देखकर अपार प्रसन्नता हो रही है. यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हामूखेड़ी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेंडरी विद्यालय में “हर क्षमता को उड़ान कार्यक्रम” में दिया.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि ईश्वर हर बच्चे को किसी न किसी विशेष गुण के साथ इस धरती पर भेजता है. आज इन बच्चों द्वारा बनाई कलाकृतियों को देखकर मैं आश्चर्यचकित रह गया हूं.  इन विशेष क्षमता वाले बच्चों को सहानुभूति नहीं, समान अवसर और प्रेम देकर इनमें छिपी प्रतिभा को पहचानकर, निखारकर और उड़ान दे.

 सरकार दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने ने के लिए कर रही विशेष कार्य – सीएम

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान देकर कार्य कर रही हैं. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की बाबा श्री महाकाल से कामना की और सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का श्रवण भी हामूखेड़ी शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेंडरी विद्यालय में छात्रों के साथ किया. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »