MP: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने राहगीरी 2026 को किसानों को किया समर्पित, की बैलगाड़ी की सवारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान राहगीरी आनंद उत्सव में सम्मिलित हुए. आनंद, मौज मस्ती, योगा, पारंपरिक खेलकूद के साथ सुबह के भ्रमण का आनंद उठाने के लिए हजारो की संख्या में लोग भी पहुंचे. कार्यक्रम के दौरान लगभग 70 से संस्थाओ ने  मंचों से  मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अभिनंदन किया.

राहगीरी आनंद उत्‍सव के दौरान संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्‍जैन उमंग, उत्‍साह, जोश और आनंद की नगरी बन गया है. हर क्षण यहां मेले, उत्‍सव, त्‍यौहार मनाए जाते हैं. उज्‍जैन उत्‍सवों की राजधानी बन गया है.

किसानों का किया सम्‍मान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहगीरी कार्यक्रम के समापन पर किसानों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया और उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2028 में सिहंस्थ का आयोजन किया जाएगा, वह पूरे उत्साह उमंग और भारतीय संस्कृति विरासत को दुनिया को दिखाने का होगा. भारतीय सनातन परंपरा को विश्व पटल पर नई पहचान के साथ उल्लेखित करने के प्रयास किए जाएंगे.

उन्‍होंने कहा कि यह राहगीरी 2026 हमने किसानों को समर्पित की है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसानों के हितों के संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी चट्टान की तरह खड़े हैं, और उसमें अपनी सहभागिता निभाने के लिए भी हम सभी किसान भाइयों के साथ लगातार प्रयास कर रहे हैं . आज किसानों का सम्मान कर हम आनंदित हो रहे हैं हमारी मातृभूमि के सच्चे सपूतों के रूप में किसान भाई हमारे देश की उन्नति में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं.

उज्जैन के कोठी रोड पर रविवार को सुबह आयोजित राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया. मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन परंपरा के अनुसार शंखवादन किया और देवताओं के आह्वाहन स्‍वरूप सनातन की परंपरा को निभाया.

आनंद उत्सव राहगीरी में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया. इस दौरान सुबह की भ्रमण पर आए बच्चे, बूढ़े, जवान ,और बहनों सभी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ फोटो खींचाने के लिए उत्साहित दिखें. लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्वागत के लिए पलक पावड़े बिछाएं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी आनंद के इस उत्सव में सभी को प्रोत्साहित कर उत्साह वर्धन किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को बीएसएफ, सीआरपीएफ, मध्‍यप्रदेश पुलिस के सशस्त्र जवानों ने संयुक्‍त रूप से  सलामी दी. इस दौरान बैंड की प्रस्‍तुति भी दी गई. राहगीरी के दौरान यातायात पुलिस के मंच पर मुख्‍यमंत्री ने हैलमेट पहनाकर यातायात सुरक्षा का संदेश मध्‍यप्रदेश की जनता को दिया. उन्‍होंने मंच पर ही छोटे बच्‍चों को उपहार भी प्रदान किए.

मुख्‍यमंत्री ने किसानों के सम्‍मान में बैलगाड़ी की सवारी की

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैलगाड़ी की सवारी करते हुए लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया. इस अवसर पर संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री को साफा, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक मंच पर गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो भजन भी सुनाया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्‍कृतिक  मंचों की प्रस्तुतियो का भी अवलोकन किया.

मुख्‍यमंत्री ने फहराया भगवा ध्‍वज

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोठी रोड पर सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍व विद्यालय के मंच पर छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा भारत माता की आरती की प्रस्‍तुति की सराहना करते हुए बच्‍चों के बीच भगवा ध्‍वज फहराया. एक मंच पर मुख्‍यमंत्री ने ड्रम बजाकर उत्‍साह जताया. मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कुश्‍ती महासंघ के मंच पर पहुंचकर गदा लहराई. इस दौरान पहलवानी करने वाले बच्‍चों का उत्‍साहवर्धन किया.

मुख्‍यमंत्री का स्‍वागत प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष द्वारा 101 किलो फूलों से बनी माला से किया

कोठी रोड पर स्थित सोसाईटी फॉर प्रेस क्‍लब के मंच पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्‍वागत प्रेस क्‍लब अध्‍यक्ष श्री नंदलाल यादव ने 101 किलो फूलों से बनी माला से किया. इस दौरान प्रिंट व इले‍क्‍ट्रानिक मीडिया के पत्रकार व प्रेस क्‍लब के पदाधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर प्रेस क्‍लब द्वारा केसरिया दूध और जलेबी का निशुल्‍क वितरण किया गया.
मुख्‍यमंत्री ने कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

राहगीरी आनंद उत्‍सव के दौरान मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कोठी रोड पर स्थित कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया. विभाग द्वारा कृषि कार्य में उपयोग आने वाले उपकरणों की प्रदर्शनी आयोजित की गई. इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी प्राप्‍त की. विभाग द्वारा इस अवसर पर श्रीअन्‍न (मोटे अनाज) के पांच प्रकार के लड्डूओं और खिचडी का वितरण निशुल्‍क किया गया. हाईन्यूज़ !

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »

‘ये सोनिया जी का…’ राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांंधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान कहा कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रदर्शनकारियों (जंतर-मंतर

Read More »

लोकसभा में पहले हाथ जोड़कर की अपील, फिर राहुल गांधी को रिजिजू की सख्त चेतावनी, जानें वजह

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा

Read More »

लोकसभा में जितेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा, गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देता

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शनों और

Read More »