‘न तो शर्मा बचेंगे न न क्षत्रिय, वर्मा बचेंगे…’, RSS के हिंदू सम्मेलन में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने यूपी के बांदा में आयोजित आरएसएस के शताब्दी वर्ष हिंदू सम्मेलन में तीखा और बड़ा बयान दिया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कास्टवाद पर जमकर निशाना साधते हुए राष्ट्रवाद को सबसे ऊपर रखने की बात कही.

सम्मेलन में बोलते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन न तो शर्मा बचेंगे न वर्मा बचेंगे, न क्षत्रिय बचेंगे न, रविदास वाले बचेंगे, और न तुलसीदास वाले बचेंगे यानी कि कोई भी हिंदू नहीं बचेगा.” उन्होंने अपने बयान के समर्थन में बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एक-एक विधवा के साथ 40-40 लोगों ने रेप किया.

कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद की जरूरत

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने साफ शब्दों में कहा कि देश को आज कास्टवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर हिंदू समाज जातियों में बंटा रहा तो उसका नुकसान पूरे समाज को उठाना पड़ेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि जाति की दीवारें गिराकर राष्ट्र और धर्म की एकता को मजबूत करें.

RSS के कार्यक्रम में की शिरकत

बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था. इस हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ देखने को मिली.

बांदा में चल रही है धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा

गौरतलब है कि इस समय बांदा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है. इसी सिलसिले में वे बांदा में मौजूद हैं. हनुमंत कथा के दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और धार्मिक माहौल बना हुआ है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह बयान अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »