CM मोहन यादव का विजन, AI से सशक्त होंगे MP के किसान और ग्रामीण समाज, NVIDIA के साथ साझेदारी

AI Partnership Madhya Pradesh:HN/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम दावोस में  NVIDIA की ग्लोबल एआई इनिशिएटिव्स की उपाध्यक्ष कैलिस्टा रेडमंड के साथ हुई बैठक में यह बात कही. मध्य प्रदेश में एआई और उन्नत प्रौद्योगिकी आधारित पहलों के विस्तार, नवाचार को प्रोत्साहन देने और संभावित सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तृत और सार्थक विचार-विमर्श किया गया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग से किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ अधिक दक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाएगा.

एआई आधारित विकास को मिलेगी नई दिशा

राज्य सरकार की मंशा है कि एआई को विभिन्न शासकीय डाटाबेस से जोड़कर सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें.

बैठक में अवगत कराया कि मध्य प्रदेश ने भूमि, श्रम और लॉजिस्टिक्स जैसे अपने मजबूत पक्षों का रणनीतिक और प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक आधारित विकास को गति दी है. शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल प्लेटफॉर्म और नवाचारों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया गया है, वहीं कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को बेहतर जानकारी, सेवाएँ और निर्णय-सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

डिजिटल समाधान, डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों को अपनाकर शासन व्यवस्था और सेवा वितरण को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाया जा रहा है. इन प्रयासों का उद्देश्य नागरिकों तक योजनाओं और सेवाओं की समयबद्ध एवं लक्षित पहुँच सुनिश्चित करना है, जिससे तकनीक के माध्यम से समावेशी और सतत विकास को साकार किया जा सके.

AI के विकास के लिए 5 प्रमुख रणनीतियों पर काम जारी

कैलिस्टा रेडमंड ने कहा कि NVIDIA संप्रभु (सॉवरेन) एआई के विकास के लिए पाँच प्रमुख रणनीतियों पर कार्य कर रही है, जिनका उद्देश्य एआई को देशों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाना है.

उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से कुशल मानव संसाधन को उपयुक्त उद्योगों और अवसरों से प्रभावी रूप से जोड़ा जा सकता है, जिससे न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों में संचालित एआई पायलट प्रोजेक्ट्स का उल्लेख करते हुए कहा कि NVIDIA की मंशा है कि एआई समाधान भारत की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित हों तथा वे भारतीय मॉडल और डेटा से जुड़े हों, ताकि तकनीक अधिक प्रासंगिक, उपयोगी और प्रभावी सिद्ध हो सके.

बैठक में मध्य प्रदेश सरकार और NVIDIA ने इस सार्थक संवाद को आगे बढ़ाते हुए राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने, साझेदारी के अवसरों की पहचान करने और पारस्परिक लाभ के आधार पर दीर्घकालिक सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की, जिससे राज्य में नवाचार, कौशल विकास और तकनीक-आधारित विकास को नई दिशा मिल सके. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »