Ujjain News: महाकाल मंदिर में बनी देश की सबसे बड़ी भोजशाला, आज से 50 हजार भक्तों को मिलेगा डेली फ्री भोजन

Madhya Pradesh News:HN/ मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण के दूसरे चरण के कार्यों में सबसे बड़ी सौगात 50000 श्रद्धालुओं के निशुल्क भोजन के लिए भोजनशाला तैयार की गई है. इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्घाटन के बाद शुरू कर दिया जाएगा. इस भोजनशाला का भविष्य में विस्तारीकरण करते हुए इसे एक लाख श्रद्धालुओं तक पहुंचाने की योजना है.

महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण का काम पूरा हो चुका है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दूसरे चरण के कार्यों को श्रद्धालुओं को समर्पित करने वाले हैं. विस्तारीकरण योजना के तहत सबसे बड़ी सौगात श्रद्धालुओं को अन्न क्षेत्र की मिल रही है. 25 करोड़ रुपये की लागत से महाकालेश्वर मंदिर समिति ने अन्न क्षेत्र का निर्माण किया है. उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक भोजनशाला में लगभग 50000 श्रद्धालु प्रतिदिन निशुल्क भोजन करेंगे.

दूसरे चरण में 284 करोड़ रुपये खर्च

आने वाले भविष्य में इस भोजनशाला का विस्तारीकरण करते हुए इसे एक लाख श्रद्धालु की क्षमता वाला बनाया जाएगा. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक, दूसरे चरण के निर्माण कार्यों पर 284 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसके बाद अब मंदिर का 3.2 हेक्टेयर क्षेत्र और भी बड़ा हो गया है. महाकालेश्वर मंदिर आने वाले 50 हजार श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन मिलने से बड़ी सुविधा मिलेगी.

देश की सबसे बड़ी भोजनशाला

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि, जो भोजनशाला का निर्माण महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से किया गया है, वह देश की सबसे बड़ी भोजशाला में शामिल है. भोजशाला में सुबह और शाम को 50000 श्रद्धालु भोजन कर सकेंगे. इस योजना का आगे और विस्तारीकरण करते हुए इसे एक लाख श्रद्धालु तक पहुंचाया जाएगा. अन्न क्षेत्र का निर्माण महाकालेश्वर मंदिर समिति के साथ-साथ दानदाताओं के सहयोग से किया गया है.

भोजन बनाने की सभी मशीन ऑटोमेटिक

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि, इतनी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का प्रतिदिन भोजन बनाने के लिए मानव श्रम भी काम लगे, इसका विशेष ध्यान रखा गया है. मंदिर में परिसर में स्थित अन्न क्षेत्र में पूरी में तरह से ऑटोमेटिक मशीन लगाई गई है, जिसके जरिए कुछ समय में हजारों लोगों का भोजन तैयार हो जाएगा. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »