इंदौर News: ‘मुझे धोखा दिया है, नवीन को सजा जरूर दिलाना…’, कहकर युवती ने दे दी अपनी जान

मध्य प्रदेश के इंदौर में दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने प्यार में धोखा मिलने के बाद मौत को गले लगा लिया. सुसाइड से पहले छात्रा ने वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड और उसकी प्रेमिका को सजा देने की मांग की. साथ ही ये भी कहा कि मैं नवीन के बिना नहीं रह सकती हूं.

दरअसल, इंदौर की 19 वर्षीय प्रियांशी राव सुसाइड से पहले वीडियो में खुद को मानसिक रूप से परेशान बताती दिखाई दे रही है. साथ ही धोखे का आरोप लगा रही है. वीडियो में युवती जिम्मेदार लोगों को सजा देने की बात कह रही. साथ ही नवीन और भूमी पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए और वह मानसिक तौर से प्रताड़ित हैं. इस स्थिति से बाहर नहीं निकल पा रही है.

वीडियो और मोबाइल चैट से खुलासा

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली सेज यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रियंशी ने 24 नवंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जांच के दौरान सामने आए वीडियो और मोबाइल चैट के आधार पर नर्मदापुरम निवासी नवीन पिता नारायण गौर और एक युवती भूमि को आरोपी बनाया गया है. 20 दिसंबर को भूमि को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. वहीं आरोपी नवीन फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

लोहे की चैन से लगाई थी फांसी

प्रियांशी ने लोहे की चैन से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. मौके पर सुसाइड नोट तो नहीं मिला लेकिन मोबाइल में एक वीडियो और व्हाट्सएप चैटिंग पुलिस के हाथ लगी. उसी के आधार पर पुलिस ने नवीन और भूमि को आरोपी बनाया है. युवती वीडियो में कहते हुए नजर आ रही है कि वह नवीन के बिना नहीं रह सकती, लेकिन भूमि और नवीन की प्रताड़ना से तंग आ चुकी है और इसीलिए वह अलग से रह रही है.

तीसरी लड़की एंट्री से शुरू हुआ विवाद

वीडियो में प्रियांशी ने बताया था कि नवीन ने एक कैफे शुरू किया था, उसमें पैसे भी लगवा लिए थे. सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन भूमि की एंट्री के बाद दोनों के बीच में अनबन शुरू हो गई. भूमि लगातार प्रताड़ित कर रही थी. इसीलिए उनका साथ छोड़कर अलग से रूम ले लिया. उसके बावजूद भी दोनों मुझे लगातार परेशान कर रहे थे, इसी कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाने जा रही हूं. फिलहाल वीडियो सामने आया है और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भूमि को तो जेल भेज दिया लेकिन नवीन की लगातार तलाश की जा रही है.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »