MP Election2023: सीएम शिवराज के मंत्रिमंडल में क्या है जातीय समीकरण? जानें- किस वर्ग को मिला कितना हिस्सा मिलेगा?

MP Elections 2023:HN/ बिहार में जातीय गणना के बाद ‘जिसकी जितनी आबादी, उतनी उसकी भागीदारी’ को लेकर देश की राजनीति बेहद सरगर्म है. इसकी आंच जल्द होने वाले मध्य प्रदेश सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी महसूस की जा रही है. कांग्रेस ने तो साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर जातीय गणना की जाएगी. इस मामले को बीजेपी देश को एक बार फिर जातीय विभाजन की ओर ले जाने का आरोप कांग्रेस पर लगा रही है.

आइये वर्तमान राजनीति के इसी मौजूं सवाल के बीच जानते है कि मध्य प्रदेश की सत्ता में फिलहाल किस वर्ग की कितनी भागीदारी है. बात की जाए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तो वह राज्य के सबसे बड़े मतदाता यानी ओबीसी वर्ग से आते हैं. बीजेपी ने अपने मध्य प्रदेश में सरकार के अपने चारों कार्यकाल में ओबीसी वर्ग से ही अपना मुख्यमंत्री रखा है. शिवराज सिंह चौहान के पहले उमा भारती और बाबूलाल गौर भी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, जो ओबीसी वर्ग से आते हैं.

30 प्रतिशत क्षत्रिय विधायक मंत्री है
अब शिवराज मंत्रिमंडल की बात की जाए तो यहां सबसे ज्यादा सवर्ण वर्ग के ठाकुर विधायकों को जगह मिली है. सूबे में 30 प्रतिशत क्षत्रिय विधायक मंत्री है, जिनमें गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, अरविंद भदौरिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, बृजेंद्र प्रताप सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, उषा ठाकुर, इंदर सिंह परमार और ओपीएस भदौरिया शामिल हैं. इसके बाद ओबीसी मंत्रियों की संख्या आती है. सूबे में लगभग 25 प्रतिशत मंत्री ओबीसी है. इसमें भूपेंद्र सिंह, कमल पटेल, गौरीशंकर बिसेन, मोहन यादव, भारत सिंह कुशवाहा, बृजेंद्र सिंह यादव, रामकिशोर कांवरे, सुरेश धाकड़ और राहुल लोधी शामिल हैं.

40 फीसदी से अधिक है एससी और एसटी वर्ग की आबादी 
मध्य प्रदेश में एससी और एसटी वर्ग की आबादी भी 40 फीसदी से अधिक है, लेकिन शिवराज मंत्रिमंडल में सिर्फ 4 एसटी और 3 एससी मंत्री है. कुंवर विजय शाह, बिसाहूलाल सिंह, मीना सिंह और प्रेम सिंह आदिवासी वर्ग से आते है. इसी तरह तुलसी सिलावट, जगदीश देवड़ा और प्रभुराम चौधरी अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व करते है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण वर्ग के तीन मंत्रियों को अपनी कैबिनेट में जगह दी है. गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र शुक्ला ये तीनों मंत्री ब्राह्मण वर्ग से आते हैं. एक सिख विधायक हरदीप सिंह डंग को भी मंत्री पद देकर सरकार चलाने की भागीदारी में शामिल किया गया है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »