टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 215 रन से हारी ये टीम, 17 छक्के लगाने वाला ये बल्लेबाज इहसान कौन है?

Spain vs Croatia T20I Match:HN/ इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा रन को विजयी लक्ष्य माना जाता है लेकिन इसी में एक टीम को 215 रन से हार का सामना करना पड़ा है. अब आप सोच रहे होंगे कि सामने वाली टीम ने दूसरी टीम को कितने रनों का लक्ष्य दिया होगा? वो टीम कौन-सी है, जिसने टी20 इंटरनेशनल इतनी बड़ी जीत हासिल की है? दरअसल, हम बात कर रहे हैं स्पेन और क्रोएशिया के बीच 7 दिसंबर को खेले गए एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की, जिसमें स्पेन ने क्रोएशिया को 215 रनों से हराया है. 

स्पेन ने क्रोएशिया को दिया विशाल लक्ष्य 

स्पेन और क्रोएशिया के बीच हुए मुकाबले में स्पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में स्पेन ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 290 रनों का एक विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम के द्वारा बनाया गया 5वां सबसे बड़ा स्कोर है. स्पेन के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद इहसान की धमाकेदार पारी की बदौलत उनकी टीम इतना विशाल स्कोर करने में सफल हुई. वहीं, मोहम्मद इहसान की एक पारी ही क्रोएशिया की पूरी टीम पर भारी पड़ी. 

इहसान की 17 छक्के की पारी पूरी टीम पर पड़ी भारी

स्पेन के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद इहसान ने क्रोएशिया के खिलाफ 253.96 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने 17 छक्के और 5 चौके यानी कुल 22 बाउंड्रीज लगाए, जिसकी बदौलत इहसान ने सिर्फ 63 गेंदों में ही 160 रन जड़ दिए. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत क्रोएशिया के खिलाफ स्पेन ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. 

इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी क्रोएशिया की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 75 रन ही बना पाई और उसे 215 रन के विशाल अंतर से मुकाबला हारी, जो कि रनों के लिहाज से क्रोएशिया को मिली अब तक की सबसे बड़ी हार है. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम को रनों के लिहाज से मिली ये 5वीं सबसे बड़ी हार है. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »