SIR में ‘नाम नहीं जुड़वाओगे तो राशन-पानी बंद’, एमपी के मंत्री ने दिया ऐसा बयान, मच गया बवाल

मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का एक बयान सोशल मीडिया पर तीखी बहस का कारण बन गया है. सागर जिले के एक कार्यक्रम में दिया गया उनका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मंत्री ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि गांव में अभी मतदाता सूची का काम चल रहा है. सभी अपना नाम जुड़वा लें. इस बार अलग प्रकार से नाम जुड़ रहे हैं. अगर मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाया तो आपका राशन-पानी, आधार कार्ड और कई सुविधाएं बंद हो जाएंगी.

उनकी इस टिप्पणी के सोशल मीडिया पर आते ही लोग हैरान रह गए. कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या वास्तव में मतदाता सूची और सरकारी योजनाओं के लाभ का कोई सीधा संबंध है. वीडियो के अनुसार मंत्री आगे कह रहे हैं कि अभी समय है. एक दिन निकालकर जाकर अपना नाम जुड़वा लें. जब मेरा नाम जेरई गांव में मतदाता सूची में जुड़ रहा था, मैं खुद जाकर फार्म जमा कर आया था.

मंत्री के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 28 नवंबर का है, लेकिन आज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई. विपक्ष ने मंत्री के बयान को गुमराह करने वाला और दबाव डालने वाला बताया है. उनका कहना है कि यह लोगों में डर पैदा करने वाली भाषा है, जबकि सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि मतदाता सूची का सरकारी सुविधाओं से कोई संबंध नहीं होता.

ग्रामीणों पर जानबूझकर दबाव बना रहे गोविंद- कांग्रेस

कांग्रेस ने बयान की आलोचना करते हुए कहा कि मंत्री राजपूत जानबूझकर ग्रामीणों पर दबाव बना रहे हैं. विपक्ष का तर्क है कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, जल-विद्युत कनेक्शन और सरकारी योजनाओं से लाभ लेने के लिए मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान लोगों के संवैधानिक अधिकारों पर गलत असर डालते हैं.

सोशल मीडिया पर मंत्री से लोग मांग रहे सफाई

सोशल मीडिया पर लोग भी इस मुद्दे पर मंत्री से सफाई मांग रहे हैं. कई लोगों ने टिप्पणी की कि सरकारी योजनाएं नागरिकों का अधिकार हैं और वोटर लिस्ट उससे अलग एक प्रक्रिया है. वहीं कुछ लोगों ने मंत्री के बयान को असावधान शब्दों का चयन बताया.

हालांकि, मंत्री गोविंद राजपूत की ओर से वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक कोई लिखित या आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी माहौल में ऐसा बयान विवाद और गलतफहमी दोनों पैदा कर सकता है. मामला अब केवल एक बयान का नहीं रह गया है, बल्कि यह सवाल उठने लगा है कि क्या सरकार के मंत्री संवेदनशील मुद्दों पर भाषण देते समय पर्याप्त सावधानी बरतते हैं या नहीं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »