विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा बनाया रिकॉर्ड, दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं है आस पास

‘रन मशीन’ के नाम से मशहूर विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू के बाद से ही कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ते रहते हैं. अब विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विराट ने सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

किंग कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली ने 151 के बेमिसाल औसत के साथ 302 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 चौके और 12 छक्के निकले. इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत विराट कोहली प्लेयर ऑफ द सीरीज बने. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब जीतने का रिकॉर्ड बना लिया.

यह अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट कोहली का 20वां ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ खिताब था. वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 19 बार इस खिताब को जीता. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (17) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं, जबकि जैक कैलिस (14) और सनथ जयसूर्या (13) इस फेहरिस्त में क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं.

इस मामले में अब भी सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं विराट कोहली

वनडे फॉर्मेट में यह विराट कोहली का 11वां ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ खिताब रहा. इस फॉर्मेट में वह सनथ जयसूर्या के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. सचिन तेंदुलकर (14) यहां शीर्ष पर हैं, जबकि क्रिस गेल और शॉन पोलक ने 8-8 बार इस अवॉर्ड को जीता है.

37 साल के विराट कोहली टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. अब कोहली सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते नजर आते हैं, जिसमें फिलहाल यह बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में है. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम वनडे मुकाबले में 74* रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका के विरुद्ध घरेलू सीरीज में 135, 102 और 65* रन की पारियां खेली हैं. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »