रतलाम: SP की जनसुनवाई में पहुंचीं कर्नाटक राज्यपाल के पोते की पत्नी, ससुराल पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

रतलाम में एसपी की जनसुनवाई के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया, जब कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते देवेंद्र गहलोत की पत्नी दिव्या अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं. दिव्या ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और बेटी को जबरन अपने पास रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

दिव्या का कहना है कि उसके पति देवेंद्र गहलोत, ससुर जितेंद्र गहलोत, देवर विशाल गहलोत और दादी सास अनीता गहलोत 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं और रुपए न लाने पर उसे और उसकी 4 साल की बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.

शादी में बहुत बातें छिपाई गईं- दिव्या

दिव्या ने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2018 को रतलाम जिले के ताल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी. लेकिन शादी के बाद पता चला कि उसके पति शराब और अन्य नशे करते हैं और दूसरी महिलाओं से भी संबंध रखते हैं.

दिव्या का कहना है कि ससुराल पहुंचते ही स्थितियां बदल गईं. लगातार दहेज की मांग शुरू हो गई और उसके पिता से 50 लाख रुपए लाने का दबाव बनाया जाने लगा.

दिव्या ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने कई बार उसके साथ मारपीट की. एक घटना बताते उन्होंने कहा कि मेरे पति ने मुझे छत से नीचे फेंकने की कोशिश की. मैं गैलरी में गिरी. उस रात मुझे अस्पताल भी नहीं ले जाया गया. अगले दिन नागदा से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए. दिव्या के मुताबिक, इन हालात में भी ससुराल वालों ने दहेज की मांग बंद नहीं की और बेटी से मिलने तक रोक दिया.

बेटी को अपने पास रखने का आरोप

दिव्या की 4 साल की बेटी है, जिसे ससुराल पक्ष ने अपने पास रखा हुआ है और वह उसे मिलने नहीं देते. दिव्या ने कहा कि नवंबर में वह स्कूल में बेटी से मिलने गई थी, लेकिन पति ने उसे मिलने नहीं दिया और कहा कि अगर मायके से 50 लाख नहीं लाई तो बेटी से मिलने नहीं देंगे.

दिव्या ने बताया कि रतलाम एसपी अमित कुमार ने उसकी शिकायत ली और कहा कि क्योंकि मामला नागदा का है, इसलिए वह उज्जैन रेंज के आईजी और उज्जैन एसपी को शिकायत भेज दें. नागदा उज्जैन जिले में आता है, इसलिए केस वहीं रजिस्टर्ड होगा.

रतलाम के एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने भी इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि दिव्या की शिकायत जनसुनवाई में आई थी. लेकिन मामला उज्जैन जिले का होने के कारण शिकायत को आगे बढ़ाते हुए उज्जैन भेज दिया गया है. पुलिस वहां आवश्यक कार्रवाई करेगी. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »