MP News शहडोल: BLO की मौत से सिस्टम पर खड़े हुए कई सवाल, परिजन बोले- ड्यूटी का दबाव था, प्रशासन ने नकारा

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के काम में लगे एक बीएलओ की अचानक मौत ने पूरे सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. सोहागपुर तहसील के प्राथमिक स्कूल मदरसा में पदस्थ 54 वर्षीय मनीराम नापित कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, लेकिन एसआईआर के काम का दबाव उन पर लगातार बना हुआ था.

परिजन कहते हैं कि फोन आने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. हालांकि प्रशासन ने ड्यूटी प्रेशर की बात साफ तौर पर खारिज कर दी है.

मनीराम नापित को कोतमा क्षेत्र के एक वार्ड में बीएलओ ड्यूटी सौंपी गई थी. काम के बीच उन्हें पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं, लेकिन एसआईआर की समय सीमा के चलते वे लगातार मैदान में उतरे हुए थे.

घटना वाले दिन भी वे काम पर थे, तभी एक फोन कॉल आया और तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी. परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. शुरुआती तौर पर मामला हार्ट अटैक का बताया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा.

बेटे का आरोप- ‘बहुत दबाव था’

मृतक के बेटे आदित्य नापित ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि एसआईआर के काम का काफी ज्यादा दबाव था. आदित्य ने बताया कि पापा पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, लेकिन ऊपर से काम जल्दी पूरा करने का बहुत दबाव था. उसी बीच किसी का फोन आया, और उसी के बाद उनकी हालत अचानक खराब हो गई. परिजनों का कहना है कि लगातार कॉल और दबाव ने मनीराम की हालत को और कमजोर कर दिया था.

‘घर पर तबीयत बिगड़ी, प्रेशर की बात गलत’

शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह का कहना है कि यह घटना दुखद है, लेकिन इसे ड्यूटी के दबाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि मनीराम नापित की तबीयत घर पर बिगड़ी थी और उनकी मौत कार्यस्थल पर नहीं हुई.

कलेक्टर ने कहा ने कि बीएलओ ने अपना 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया था. उन पर किसी भी तरह का अतिरिक्त प्रेशर नहीं था. उन्होंने यह भी बताया कि जिले में 676 बीएलओ में से 453 का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »