टेस्ट में फ्लॉप होने पर कपिल देव ने भारतीय बल्लेबाजों की ली क्लास, बोले- टी20 खेलने के चक्कर में…

भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 की हार ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ गौतम गंभीर खराब कोचिंग रिकॉर्ड के कारण आलोचनाओं में घिरे हैं, दूसरी ओर लोग सवाल पूछने लगे हैं कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की रिटायरमेंट के बाद टेस्ट टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है या नहीं. इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का कहना है कि मौजूदा टीम के पास राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे बल्लेबाज नहीं हैं.

द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे बल्लेबाज अब नहीं

सपोर्टस्टार अनुसार कपिल देव ने कहा, “हम टी20 और ODI में ज्यादा व्यस्त हैं, इसलिए बल्लेबाजों को गेंदबाजी फ्रेंडली पिच मिलती ही नहीं. जिस पिच पर स्पिन और तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही हो, वहां  सब्र एक अलग दर्जे का कौशल चाहिए होता है. एक बार आप ऐसी पिचों पर खेलने के लिए तैयार हो जाएं, आपकी मानसिकता आपको प्रभावित करती है कि आप उनसे कैसे निपटते हैं. आपके पास राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे बल्लेबाज नहीं हैं, जो जानते थे कि मैदान में कैसे टिके रहना है. टेस्ट में बल्लेबाजी का मतलब, बीच में टिके रहना है.”

ऋषभ पंत पर दिया बड़ा बयान

कपिल देव ने कहा कि ऋषभ पंत का नेचुरल स्टाइल हिट करने का है, इसलिए उन्हें डटकर खेलने के लिए नहीं कहा जा सकता. उन्होंने कहा, “स्पिन गेंदबाजी को खेलने में फुटवर्क महत्वपूर्ण होता है. आप ऋषभ पंत से नहीं कह सकते कि डिफेंड करके खेलें, क्योंकि वो एक असली मैच विनर हैं. वो गेंद को हिट करने को ही देखेंगे, वो ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो 100 गेंद खेलकर 20 रन बनाएं. वो जब छक्का लगाते हैं, तो हर कोई झूम उठता है. क्या आप उनसे कह सकते हैं कि छक्के मत लगाओ? वो ऐसे बल्लेबाज हैं, जो विपक्षी टीम को धराशाई कर सकते हैं.” हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »