MP News छिंदवाड़ा में छात्रा से छेड़छाड़: सांसद विवेक बंटी साहू ने पुलिस की लापरवाही पर जताया कड़ा विरोध

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कुंडीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमटेकड़ी चौकी में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई में लापरवाही का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के कई घंटे तक पुलिस ने न एफआईआर दर्ज की और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कदम उठाया. परिजनों की छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू को दखल देना पड़ा.

शिकायत पर देर के बाद परिजन हुए परेशान

जानकारी के अनुसार इलाके का एक युवक काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा था. छात्रा के माता-पिता ने शुक्रवार दोपहर चौकी में लिखित शिकायत दी, लेकिन शाम तक भी पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की. लंबे इंतजार के बाद छात्रा के पिता भावुक हो गए और रोते हुए सांसद साहू से मदद मांगी.

सांसद की चौकी में सक्रियता

शिकायत मिलने के बाद सांसद बंटी साहू सीधा चौकी पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सख्त लहजे में पूछा कि शिकायत पर कार्रवाई क्यों टाली गई. मामले को लेकर सांसद नाराज हो गए और चौकी परिसर में धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे. हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सांसद ने धरना नहीं दिया.

पुलिस कार्रवाई और जांच शुरू

पुलिस ने देर रात जानकारी दी कि छेड़छाड़ के आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है. वहीं, शिकायत दर्ज करने में देरी के लिए चौकी प्रभारी अविनाश पारधी और स्टाफ की विभागीय जांच भी होगी.

पुलिस चौकी प्रभारी अविनाश पारधे ने बताया कि बीती रात गोलू उर्फ रेखन सिंह डेहेरिया के साथ नीलेश ककोड़िया, मनीष ककोड़िया और दो अन्य साथियों ने मारपीट की थी. गोलू के चेहरे पर काफी चोट आई थी. इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था. बच्ची के साथ छेड़छाड़ को लेकर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की थी.

आज सुबह पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची थी, लेकिन महिला पुलिस अधिकारी किसी अन्य मामले में जाने की वजह से एफआईआर दर्ज नहीं कर सकीं. इसके बाद चौकी से पीड़ित पक्ष को बुलाया गया और महिला अधिकारी की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ के तहत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया. आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »