जबलपुर में 15 मुस्लिमों ने गौ-मूत्र पीकर पुनः अपनाया हिंदू धर्म, शिव मंदिर में हुई घर वापसी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में ‘घर वापसी’ का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) और राष्ट्रीय बजरंग दल (RBD) ने मिलकर 15 मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं का शुद्धिकरण करवा कर उन्हें वापस हिंदू धर्म में शामिल कराया है. यह घटना शहर के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर में हुई.

इन सभी मुस्लिम पुरुषों और महिलाओं ने अपनी  मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है. धार्मिक संगठन बंजरंग दल ने घटना से एक दिन पहले इन्ही परिवारों को लेकर अपना विरोध व्यक्त किया था. अब इन सभी परिवारों को कई हिंदू संगठनों ने मिलकर मुस्लिम धर्म से हिंदू धर्म में शामिल कराया है. यह पूरी प्रक्रिया हिंदू-रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई.

हिंदू संगठनों ने कराई घर वापसी

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को शिव मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और महिला परिषद के पदाधिकारी इकट्ठा हुए. उन्होंने इन 15 लोगों की ‘घर वापसी’ का कार्य संपन्न कराया. इस प्रक्रिया में पूजन, आसन और गौमूत्र के सेवन के माध्यम से इनका शुद्धिकरण किया गया.

ये सभी लोग बंजारा समुदाय से संबंधित हैं, जिन्हें प्रदेश भर में ‘डेरा वालों’ के नाम से भी जाना जाता है. ये लोग शहर के ग्रामीण और बाहरी इलाकों में डेरा बनाकर रहते हैं और अपना जीवन यापन करते हैं.

एक दिन पहले बजरंग दल ने दर्ज कराया था विरोध

यह ‘घर वापसी’ उस घटना के एक दिन बाद हुई है, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इन्हीं परिवारों को लेकर विरोध दर्ज कराया था. कार्यकर्ताओं ने थाना बरेला में इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा था.

विरोध के बाद, बुधवार (26 नवंबर) को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और इन परिवारों की ‘घर वापसी’ तथा शुद्धिकरण का कार्य संपन्न करवाया. संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया कि ये सभी लोग स्वेच्छा से हिंदू धर्म में वापस आए हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »