MP CM मोहन यादव के बेटे-बहू ने पेश की सादगी की मिसाल, सगाई करने बैलगाड़ी से पहुंचे लड़की के घर, देखें Video

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश-प्रदेश के सामने बड़ी मिसाल पेश की है. धूमधाम से करने की बजाए उन्होंने अपने बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई बेहद सादगी और शालीन तरीके से की.

दरअसल, 29 नवंबर को उज्जैन में हुई इस सगाई में न तो धड़कनें बढ़ाने वाला डीजे था, न जोड़े ने किसी सुपर लग्जरी कार से एंट्री की. जीवन का नया अध्याय शुरू करने जा रहे इस जोड़े ने बैलगाड़ी से इंगेजमेंट वेन्यू में एंट्री की. अभिमन्यु और डॉ. ईशिता पटेल ने एक-दूसरे को परिवार के सामने अंगूठी पहनाई.

 

 

अभिमन्यु और ईशिता की शादी 30 नवंबर को पद्मश्री वाकणकर ब्रिज के पास शिप्रा तट पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी. इस तरह का आयोजन कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साबित किया कि उनका जीवन बेहद साधारण और समाज को समर्पित है.

सादगी से शादी बनी चर्चा का विषय

बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु और डॉ. ईशिता पटेल की शादी सादगी की वजह से चर्चा का विषय बन गई है. दोनों की सगाई शादी के ठीक एक दिन पहले हुई. इंगेजमेंट वेन्यू पर जाने से पहले दोनों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और फिर बैलगाड़ी पर सवार हो गए. इस दौरान शगुन के रूप में डीजे की जगह ढोल-नगाड़े बज रहे थे. सगाई के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही परिवारवालों ने दोनों का स्वागत किया. कार्यक्रम में दोनों ने महंगे आउटफिट जगह साधारण कपड़े ही पहने.

साधारण होगी शादी

डॉ. अभिमन्यु और डॉ. ईशिता की शादी बेहद साधारण तरीके से होगी. दोनों 30 नवंबर को पद्मश्री वाकणकर ब्रिज के पास शिप्रा तट पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लेंगे. यानी, उनके साथ-साथ 20 अन्य जोड़ों की भी शादी होगी. इसके लिए बांटे गए कार्ड में सीएम डॉ. यादव ने लिखा, “बेटे के शुभ विवाह को हमारे परिजनों की शुभेच्छानुसार सामूहिक विवाहोत्सव में परिणीत किया है, सामाजिक सरोकार के पावन उद्देश्य से रचे पगे सामूहिक विवाह समारोह के उल्लास में सामाजिक समरसता और सद्भाव से परिपूर्ण इस सामूहिक परिणय मंगल समारोह में 21 नवयुगल परिणय बंधन में गुंथित होंगे.”

उन्होंने आगे लिखा, “इन्हीं 21 जोड़ो के साथ गठबंधन में सप्तपदी सप्तवचनों के साथ मेरे सुपुत्र भी गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करेंगे. इस पवित्र आयोजन में आपका आगमन हमारा और नवयुगलों का परम सौभाग्य होगा. सभी नवदंपत्ति आपके आशीर्वाद से अभिसिंचित होकर सौभाग्यशाली होंगे. आपके पधारने से कार्यक्रम की गरिमा में भी अभिवृद्धि होगी.” हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »