TMC विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का किया ऐलान, मौलाना शहाबुद्दीन का इस परआया रिएक्शन

तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक हुमायूं कबीर द्वारा मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने के बयान के बाद देश में सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मस्जिद बनाना हर व्‍यक्ति का वैधानिक अधिकार है, लेकिन उसका नाम बाबरी मस्जिद रखना किसी भी रूप में उचित नहीं है क्योंकि इससे अतीत का निपटा हुआ विवाद दोबारा भड़क सकता है.

मौलाना रजवी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में मस्जिद की नींव 6 दिसंबर को रखने की योजना बना रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल जहां जरूरत हो, बनाए जा सकते हैं, बशर्ते वह पूरी तरह कानूनी दायरे में हों. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है और वहां राम मंदिर का निर्माण हो चुका है. ऐसे में इस विवाद को पुनर्जीवित करने की कोई जरूरत नहीं है.

मस्जिद का नाम बाबरी ना रखा जाए: रज़वी

उन्होंने टीएमसी विधायक पर आरोप लगाया कि इस तरह का बयान देकर वे देश का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. मौलाना रजवी ने कहा, ‘आप मस्जिद बनाइए, उसका कोई भी नाम रखिए, लेकिन ‘बाबरी मस्जिद’ मत रखिए. एक विवाद बड़ी मुश्किल से खत्म हुआ है, उसे दोबारा जीवित मत कीजिए. आज भारत का माहौल बहुत अच्छा है, लोग मिलजुल कर रह रहे हैं. ऐसे समय में दिलों और समाज में दरार डालने वाले बयान देने से बचना चाहिए.’

उन्होंने अपनी अपील में दोहराया कि देश में अमन-चैन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील मुद्दों को हवा देना समाज के हित में नहीं है.

6 दिसंबर को आधारशिला रखने का किया था ऐलान

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया था कि वह मुर्शिदाबाद में एक मस्जिद बनवाएंगे और उसका नाम बाबरी मस्जिद रखेंगे. हुमायूं कबीर ने कहा था, ‘हम 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे. इसे पूरा होने में 3 साल लगेंगे.’ हुमायूं कबीर के इसी बयान के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »