‘सेना के जवानों की जाति-धर्म पूछने पर राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए’, बिहार में अमित शाह राहुल गाँधी पर निशाना साधा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (6 नवंबर, 2025) को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सेना के जवानों की जाति और धर्म जानने की बात कहने पर ‘शर्म’ आनी चाहिए. बिहार के मधुबनी, पश्चिम चंपारण और मोतिहारी जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ‘अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए’ देश की नौकरियां छीन रहे हैं और सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं. उनका कहना था कि बिहार विधानसभा चुनाव ‘राज्य को घुसपैठियों से मुक्त करने’ का चुनाव है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी को सेना के जवानों की जाति और धर्म जानने की बात करने पर शर्म आनी चाहिए. हमारी सेना में किसी जवान के साथ जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता.’

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘पिछड़ी जातियों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का निजी क्षेत्र, न्यायपालिका, नौकरशाही और सशस्त्र बलों में बहुत कम प्रतिनिधित्व है, जबकि 10 प्रतिशत लोग इन संस्थानों पर नियंत्रण रखते हैं.’

राजद पर लगाए ये आरोप
शाह ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शासन के दौरान ‘हत्या, नरसंहार और बलात्कार की घटनाएं आम थीं.’ उनका कहना था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में ‘किसी बाहुबली के लिए जगह नहीं’ है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मखाना बोर्ड’ बनाया. अगर लालू एंड कंपनी सत्ता में आई तो वे ‘घुसपैठिया घुसाओ बोर्ड’ बना देंगे.’

बिहार में ‘जंगलराज’ और घुसपैठ का मुद्दा
शाह ने कहा कि बिहार में ‘जंगलराज’ की वापसी रोकने का काम केवल नरेंद्र मोदी–नीतीश कुमार की जोड़ी ही कर सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद और राहुल गांधी राज्य में ‘घुसपैठियों का रास्ता खोलने’ की कोशिश कर रहे हैं. महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर यह ‘ठगबंधन’ सत्ता में आया तो चंपारण ‘मिनी चंबल’ में बदल जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘बिहार ने इंदिरा गांधी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, आपातकाल का विरोध किया था, लेकिन अब कांग्रेस राजद की मदद से राज्य में शासन करने की कोशिश कर रही है.’

विकास योजनाओं की घोषणाएं
शाह ने यह भी कहा कि ‘न लालू प्रसाद और न ही राहुल गांधी, किसी में इतनी ताकत है कि वे दो साल आधे साल में सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर के निर्माण को रोक सकें.’ गृह मंत्री ने कहा कि राजग के दोबारा सत्ता में आने पर चंपारण में नया हवाईअड्डा बनाया जाएगा, क्षेत्र की बंद चीनी मिलों को सहकारी समितियों के माध्यम से पुनर्जीवित किया जाएगा और थारू समुदाय के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी. उन्होंने बताया कि मोतिहारी में नया मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना है और अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वरनाथ मंदिर के पुनरुद्धार पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »