आसां नहीं है लव मैरिज… रिश्ते से नाखुश था लड़की का पिता, फूंक दिया अपने दामाद का घर

भारत में अभी भी लव मैरिज को सामाजिक स्वीकृति नहीं मिली है. बहुत कम ही मामलों में दोनों परिवारों की रजामंदी होती है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है तेलगांना से, जहां प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता ने युवक के घर को आग के हवाले कर दिया.

संगारेड्डी जिले में प्रेम विवाह को लेकर पैदा हुए विवाद ने भयानक रूप ले लिया. झरासंघम मंडल के कक्करवाड़ गांव में एक युवक के घर में आग लगा दी गई और उसके पिता पर जानलेवा हमला किया गया. यह पूरी घटना लड़की के पिता के गुस्से का नतीजा बताई जा रही है, जो इस रिश्ते से खुश नहीं थे.

मोनिका के परिवार वाले खुश नहीं थे
जानकारी के अनुसार, गांव के ही रहने वाले मुदिराज कृष्ण और मोनिका ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था. इस शादी को लेकर मोनिका के परिवार खासकर उसके पिता को गहरा रोष था. इसी बात को लेकर उनके बीच काफी तनाव चल रहा था. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मोनिका के पिता ने बदला लेने का फैसला किया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
उन्होंने कृष्ण के पिता रामुलु पर पहले हमला बोला और फिर आवेश में आकर उनके घर को आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. कृष्ण के परिवार ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

2018 में किए गए एक सर्वे के मुताबिक 93 फीसदी विवाहित भारतीयों ने कहा कि उनकी शादी अरेंज मैरिज थी, सिर्फ 3 प्रतिशत ने लव मैरिज की थी. 2 फीसदी लोगों ने अपनी शादी को लव-कम-अरेंज मैरिज बताया. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »