MP NEWS: गुना में प्रेमिका से मिलना युवक को पड़ा भारी, युवती के परिजनों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा

मध्य प्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग एक फिल्मी ड्रामे में तब बदल गया, जब जोगीपुरा गांव में एक युवक का प्रेम मिलन उसके लिए किसी एक्शन सीन से कम साबित नहीं हुआ. सागा बरखेड़ा निवासी युवक अमित मीना अपनी प्रेमिका पूजा भील से मिलने खेत के किनारे पहुंचा था. दोनों बीते दो वर्षों से प्रेम संबंध में हैं.

युवक का कहना है कि दोनों ने पिछले वर्ष कोर्ट मैरिज भी कर ली थी और कुछ समय साथ भी रहे थे, लेकिन बाद में युवती के परिजनों के नाराज होने पर लड़की को थाने से ही वापस घर ले गए थे. इसके बावजूद युवती लगातार युवक से बात करती रही और बार-बार फोन लगाकर कहती रही कि वह उसके बिना नहीं रह पाएगी.

युवती के कहने पर युवक पहुंचा मिलने

गत दिवस युवती ने युवक को फोन कर यहां तक कह दिया कि अगर वह नहीं आया तो वह अपनी जान दे देगी. ऐसे संदेश और फोन आने पर अमित अपनी प्रेमिका से मिलने गांव जोगीपुरा जा पहुंचा. इस दौरान युवती उसके साथ आने लगी और बाईक पर सवार हो गई.

तभी इंट्री युवती के पिता राधेश्याम, भाई अनिल और परिवार के अन्य लोग की हुई. इसके बाद जो दृश्य सामने आया, उसने पूरे गांव को कुछ देर के लिए बिग बॉस लाइव का मैदान बना दिया. परिजनों ने बिना किसी बहस या बातचीत के युवक को वहीं दबोच लिया. उसे खींचकर गांव के मंदिर के सामने ले जाया गया. जहां उसे एक पेड़ के तने से रस्सी के सहारे जकड़ दिया गया.

परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक को पीटा

इसके बाद परिजनों और उनके साथ आए अन्य लोगों ने उस पर डंडों, लात-घूंसों और थप्पड़ों की बारिश कर दी. मारपीट यहीं नहीं रुकती. परिजनों ने युवक की पल्सर बाइक में जमकर तोडफ़ोड़ की, हेडलाइट, टैंक, साइलेंसर तक नहीं छोड़ा. फिर आया सबसे हाईलाइट और इमोशनल तो बिलकुल नहीं, लेकिन वायरल योग्य सीन युवक की आधी मूंछ उड़ाई और आधा सिर पूरी तरह से गंजा कर दिया गया. युवक को सिर, कंधे, पीठ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं.

इस बीच युवती इस घटना से सदमे में दिखी. बताया गया कि जब युवक युवती को साथ ले जाने लगा, तो पीछा कर रहे परिजनों को देखकर युवती डर गई और चलते वाहन से कूद गई, जिससे वह घायल हो गई. इसके बाद युवक उसे इलाज के लिए ले जाने ही वाला था कि एक दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी, जो करीब दो से तीन घंटे तक चलती रही.

आखिर किसी समझदार ग्रामीण ने पुलिस को फोन किया. चांचौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच से युवक को छुड़ाकर थाने ले आई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब पूरे प्रकरण में आगे की कार्रवाई कर रही है. लड़की और लड़का दोनों के बयान लिए जा रहे हैं और मारपीट करने वालों पर कानूनन कार्यवाही की तैयारी है. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »