MP News: बालाघाट में 14 लाख की इनामी नक्सली ‘सुनीता’ ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस की समझाइश रंग लाई पुलिस की मुहीम

माओवाद प्रभावित इलाकों में पुलिस के लगातार जागरूकता अभियान का असर अब दिखने लगा है. मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के पितकोना चौकी के चौरिया कैंप में 14 लाख की ईनामी महिला नक्सली सुनीता सियाम ने आत्मसमर्पण कर दिया.

छत्तीसगढ़ के भैरमगढ़, जिला बीजापुर की रहने वाली यह 22 वर्षीय महिला नक्सली संगठन में एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) के पद पर सक्रिय थी. सुनीता ने पुलिस कैंप में अपनी इंसास राइफल और तीन मैगजीन के साथ सरेंडर किया। यह मप्र आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति 2023 के अंतर्गत पहला आत्मसमर्पण है.

मिशन 2026 की डेडलाइन करीब आते ही माओवादियों में हलचल

जैसे-जैसे मिशन 2026 की समयसीमा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नक्सली संगठन सावधानी की मुद्रा में आ गए हैं. सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के दबाव के चलते माओवादी अब आत्मसमर्पण की राह पकड़ने लगे हैं. हाल ही में बालाघाट पुलिस ने कई नक्सल प्रभावित गांवों में पोस्टर-बैनर लगाकर उन नक्सलियों की तस्वीरें साझा कीं जिन्होंने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण किया था. इसी अभियान का नतीजा है कि अब सुनीता जैसी हार्डकोर महिला नक्सली भी हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौट रही हैं.

छह माह की ट्रेनिंग के बाद बनी थी हथियारबंद सदस्य

पुलिस के अनुसार सुनीता वर्ष 2022 में माओवादी संगठन से जुड़ी थी. उसने माड़ क्षेत्र में छह माह का प्रशिक्षण लिया और बाद में सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नक्सली नेता सीसीएम रामदेर की सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त हुई. रामदेर की 11 सदस्यीय टीम के साथ वह एमएमसी जोन दर्रेकसा क्षेत्र में पहुंची और जीआरबी डिवीजन में सक्रिय रही. इसी दौरान वह मलाजखंड-दर्रेकसा दल में एसीएम के पद पर काम कर रही थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनीता ने 1 नवंबर की सुबह दलम से अलग होकर निकलने के बाद अपने हथियार व सामग्री जंगल में छिपाई और सीधे पुलिस कैंप पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

सरकार की नीति का असर, नक्सली रास्ता छोड़ रहे हैं

बालाघाट पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाली यह महिला नक्सली मप्र की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति 2023 के तहत लाभ पाने वाली पहली है. पुलिस ने बताया कि सुनीता के कदम से अन्य नक्सलियों में भी संदेश जाएगा कि सरकार मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मान और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है. मिशन 2026 के तहत पुलिस और प्रशासन का लक्ष्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाना है, और सुनीता का आत्मसमर्पण इस दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »