महिला विश्व कप में भारत बना चैंपियन तो इमोशनल हो गए क्रिकेटर दीप्ति शर्मा के मां-बाप, बोले- ‘जब वो…’

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है. रविवार (2 नवंबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 52 रनों से हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं आगरा स्थित भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है.

दीप्ति शर्मा के पिता भगवान शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम बहुत खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं. यह सिर्फ हमारी बेटी की नहीं बल्कि पूरे देश की जीत है. जब दीप्ति घर आएगी तो पूरे आगरा में उसका भव्य स्वागत किया जाएगा. उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.” दीप्ति की मां सुशीला शर्मा ने भावुक होकर कहा, “हर किसी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. हमारी बेटियों ने हमें गौरवान्वित किया है. देश की हर बेटी को दीप्ति से प्रेरणा मिलेगी.”

केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने क्या कहा?

इस जीत के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने भी भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है. दीप्ति शर्मा ने असाधारण प्रदर्शन किया और देश का मान बढ़ाया है. आज की जीत भारत के महिला क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत है.”

फाइनल मुकाबले में भारत ने दिया था 299 रनों का लक्ष्य

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई. इस जीत में दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोल्वार्ट की 101 रनों की पारी टीम को नहीं बचा सकी. यह भारत की महिला क्रिकेट के 52 साल के विश्व कप इतिहास में पहली खिताबी जीत है. दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी 87 रन बनाकर और 2 विकेट लेकर बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें  प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »