Video: पगला गई महिला! पर्स चोरी हुआ तो महिला ने फोड़ा AC कोच का शीशा, इंदौर-दिल्ली ट्रेन का वीडियो वायरल

Indore News:HN/ मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला यात्री का गुस्सा साफ देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर महिला का पर्स चोरी हो गया था, जिसमें पैसे मोबाइल और कुछ जरूरी कागजात रखे हुए थे. पर्स चोरी होने के बाद महिला ने तुरंत ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों से मदद मांगी.

महिला ने तोड़ा AC कोच की खिड़की का शीशा

महिला ने आरपीएफ से कहा कि उसका पर्स चोरी हो गया है और वह बहुत परेशान है, लेकिन महिला का आरोप है कि RPF ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया. एक्शन न लेने पर महिला भड़क गई और गुस्से में ट्रेन के अंदर ही बैठी रही. कुछ देर बाद उसने अचानक प्लास्टिक बोर्ड की मदद से ट्रेन के AC कोच की खिड़की का शीशा तोड़ना शुरू कर दिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बार-बार हाथ में बोर्ड लेकर शीशे पर मार रही है. वहीं रेलवे के कर्मचारी और अन्य यात्री उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह रुकती नहीं है. महिला बार-बार कहती सुनाई दे रही है, मेरा पर्स लाकर दो, नहीं तो मैं नहीं रुकूंगी. उसके पास में उसकी छोटी बच्ची भी बैठी दिख रही है. स्थिति को देखकर आसपास के यात्री भी परेशान हो जाते हैं.

वीडियो देखकर लोगों ने किए कमेंट

रेलवे के कर्मचारियों ने किसी तरह उसे शांत करने की कोशिश की और घटना की सूचना RPF को दी. यह पूरी घटना रेलवे कर्मचारियों के मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो देखकर कई लोग महिला के पक्ष में बोल रहे हैं कि चोरी के बाद उसकी मदद की जानी चाहिए थी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गुस्से में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है. हाईन्यूज़ !

 

 

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »