‘शराब सिर्फ लड़के नहीं, लड़कियां भी पीती हैं’, BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर मचा हंगामा

मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर मऊगंज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित किया. इस दौरान मंच से बोलते हुए सांसद ने नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2.0” अभियान की सराहना की और समाज में नशे के दुष्प्रभावों पर चेताया.

इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने उन्हें फिर से विवादों में ला खड़ा किया. सांसद ने कहा कि शराब सिर्फ लड़के नहीं, लड़कियां भी पीती हैं. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि नशा न तो आईजी रोक सकते है, न एसपी और न ही विधायक.नशा तभी रुकेगा जब माँ बाप बच्चों के साथ बैठेंगे.

लोगों ने जताया विरोध

सांसद का यह कहना कि अब लड़कियां भी शराब का सेवन कर रही हैं, कई लोगों को आपत्तिजनक लगा. विरोधियों ने इसे महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बयान बताया है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सांसद ने समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है.

नशे के खिलाफ समाज की जिम्मेदारी

जनार्दन मिश्रा ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खुद पहल करें. हालांकि, लड़कियों को लेकर दिए गए इस बयान ने कार्यक्रम की सकारात्मक मंशा पर विवाद की छाया डाल दी है, और अब सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर बहस तेज़ हो गई है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »