‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान धमाका पाकिस्तान में हुआ, लेकिन नींद कांग्रेस परिवार को नहीं आई’, आरा की रैली में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के आरा में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश का मनोबल बढ़ा, लेकिन विपक्षी दलों को यह पसंद नहीं आया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) खुश नहीं थी. उन्होंने गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘विस्फोट पाकिस्तान में हुए, लेकिन कांग्रेस के शाही परिवार की रातों की नींद उड़ गई. पाकिस्तान और कांग्रेस के नामदार अभी तक ऑपरेशन सिंदूर के सदमे से उबर नहीं पाए हैं.’

पीएम मोदी का दावा- महागठबंधन में भारी तनाव
पीएम मोदी ने दावा किया कि गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर भारी तनाव चल रहा है. उन्होंने कहा कि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख से ठीक पहले ‘दरवाजे बंद करके बड़ा खेल” हुआ. उनके अनुसार, कांग्रेस किसी राजद नेता को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित नहीं करना चाहती थी, लेकिन राजद ने ‘दबाव डालकर’ अपनी बात मनवा ली. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन में भारी अंतर्कलह है, बंदूक दिखाकर राजद के नेता को मुख्यमंत्री उम्मीदवार चुना गया.

‘चुनाव से पहले ही झगड़ा, बाद में क्या होगा?’- पीएम मोदी का तंज
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस से बिना पूछे घोषणापत्र जारी कर दिया गया. चुनाव अभियान में भी कांग्रेस की नहीं सुनी जा रही है. उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पहले ही यह हालत है, तो बाद में हालात और बिगड़ेंगे. पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऐसे लोग बिहार का भला नहीं कर सकते.

‘जंगल राज’ बनाम ‘सुशासन’- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने भाषण में राजद के पुराने शासन की तुलना मौजूदा एनडीए सरकार से की. उन्होंने कहा कि राजद के समय को ‘जंगल राज’ कहा जाता है, जो क्रूरता, बंदूक, अंधविश्वास, कुप्रशासन और भ्रष्टाचार का प्रतीक था. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार ने बिहार को उस दौर से बाहर निकाला है.

‘विपक्ष घुसपैठियों को संरक्षण देता है”- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे घुसपैठियों का समर्थन करते हैं. उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या बिहार के संसाधनों पर उनका अधिकार नहीं है? उन्होंने कहा कि जो लोग घुसपैठियों को बचाते हैं, वे बिहार के लिए खतरा हैं. पीएम मोदी ने कहा कि जिन दलों ने पहले उद्योग बंद कराए, वे नए उद्योग कैसे लगाएंगे? उन्होंने दावा किया कि निवेशक ‘लालटेन’ (राजद का चुनाव चिह्न) और ‘लाल झंडा’ (भाकपा-माले का चिह्न) देखकर निवेश करने से घबराते हैं. उनके अनुसार, बिहार में निवेश और रोजगार केवल एनडीए सरकार ही ला सकती है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »