नीतीश कुमार या तेजस्वी, बिहार चुनाव में कौन मारेगा बाजी? फलोदी सट्टा बाजार में फिर बदल गया भाव

बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान 6 और 11 नवंबर को होना है. 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने के साथ-साथ सट्टा बाजार में भी चर्चाएं तेज होने लगी हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां राजनीति के जानकारों से लेकर तरह-तरह के सर्वे अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं. इसी बीच राजस्थान का चर्चित फलोदी सट्टा बाजार भी सुर्खियों में है, जहां सटोरिए बिहार के राजनीतिक मुकाबले पर अपने हिसाब से भाव तय कर रहे हैं.

एनडीए की सरकार वापसी का दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फलोदी सट्टा बाजार में फिलहाल एनडीए के दोबारा सत्ता में आने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है. सटोरियों के अनुसार एनडीए को इस बार 243 में से 128 से 134 सीटें मिल सकती हैं. बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए होती हैं, जो इन आंकड़ों के मुताबिक एनडीए आराम से पार कर सकता है. सट्टा बाजार के अनुमान के अनुसार, एनडीए के अंदर 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी को 66-68 सीटें आ सकती हैं. और इतनी ही सीटों पर लड़ रही जेडीयू को 54-56 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

महागठबंधन को 100 से कम सीटों का अनुमान
विपक्षी महागठबंधन के लिए सटोरिए कमजोर प्रदर्शन का अनुमान लगा रहे हैं. मिलने वाली संभावित सीटें 93 से 99 के बीच बताई जा रही हैं. 143 सीटों लड़ रही आरजेडी को 69-71 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को फिर से कमजोर बताया गया है.

मुख्यमंत्री पद पर नीतीश का भाव सबसे कम
सट्टा बाजार में मुख्यमंत्री पद पर सबसे मजबूत दावेदार के रूप में नीतीश कुमार का नाम चल रहा है. उनका भाव 40-45 पैसे के बीच है. सट्टा बाजार की भाषा में कम भाव का मतलब जीत की संभावना ज्यादा माना जाता है. तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर के भाव की ताजा जानकारी सामने नहीं आई है.

कैसे तय होता है भाव?
सट्टा बाजार में किसी भी घटना की संभावना जितनी अधिक होती है, उसका भाव उतना कम रखा जाता है.
1 रुपये से कम भाव = जीत की संभावना अधिक
1 से 1.25 रुपये = सामान्य संभावना
2 रुपये या उससे अधिक = संभावना बहुत कम

हालांकि, भाव मांग और माहौल के हिसाब से लगातार ऊपर-नीचे होते रहते हैं.

अतीत में भी चर्चा में रहा फलोदी बाजार
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी बाजार ने भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था, जो नतीजों में सही साबित हुआ. अब बिहार में यह अनुमान कितना सटीक बैठता है, इसका जवाब 14 नवंबर को ही मिल पाएगा.

अपराध है चुनाव में सट्टा लगाना
भारत में किसी भी तरह की सट्टेबाजी, विशेषकर चुनाव से जुड़े सट्टे, कानूनी रूप से प्रतिबंधित हैं. इसमें शामिल पाए जाने पर जेल और जुर्माना दोनों का प्रावधान है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »