MP में भावांतर योजना से किसान हुए गदगद, उज्जैन में CM मोहन यादव के समर्थन में ट्रैक्टर रैली की तैयारी

मध्यप्रदेश के अन्नदाता को भावांतर योजना की घोषणा कितनी पसंद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जगह-जगह धन्यवाद दे रहे हैं. इस योजना की राशि की घोषणा होते ही किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. इस राशि के लिए सैकड़ों किसानों ने सीएम डॉ. मोहन का न केवल आभार व्यक्त किया, बल्कि उनका जोरदार स्वागत भी किया. इसी कड़ी में उज्जैन के किसान भी उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं. इसके लिए वे उज्जैन में बड़ी ट्रैक्टर रैली का आयोजन करने जा रहे हैं. यह रैली 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चिमनगंज मंडी से दशहरा मैदान जाएगी.

इसे लेकर किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का निर्णय संवेदनशील और दूरदर्शी है. हम इसका स्वागत करते हैं. यह निर्णय न केवल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि प्रदेश सरकार की किसान कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है. किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है. उनकी भावांतर राशि की घोषणा किसानों के चेहरे पर नई आशा, उत्साह और विश्वास लेकर आई है.

किसानों को मिला आर्थिक संबल

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही 10 अक्टूबर को रतलाम की बंजली हवाई पट्टी पर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया था. उन्होंने भावांतर योजना लागू किए जाने और क्षतिग्रस्त फसलों के लिए राहत राशि दिए जाने पर प्रदेश का मुखिया आभार व्यक्त किया. इस मौके पर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया था कि किस किसान को राहत के लिए कितनी राशि मिली है. किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संकट की घड़ी में उन्हें आर्थिक संबल दिया. इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन ने भी किसानों से कहा कि आप चिंता न करें, सरकार हर मुसीबत की घड़ी में किसानों के साथ है.

क्या है यह योजना ?

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की है. इस योजना के तहत पंजीयन 3 अक्टूबर से शुरू हो गए थे. योजना प्रदेश में 24 अक्टूबर से प्रभावशील होगी. इस योजना के मुताबिक, अगर किसानों का सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम कीमत पर बिकता है तो सरकार किसानों के घाटे की भरपाई करेगी. गौरतलब है कि, भावांतर योजना का लाभ किसानों को घर बैठे दिया जाएगा. जैसे-जैसे जिला कलेक्टरों से रिपोर्ट प्राप्त होती जा रही है, वहां के किसानों को राहत राशि प्रदान की जा रही है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »