Bihar Election: ‘भगवान से तो डरते नहीं, चुनाव आयोग से क्या डरेंगे’, FIR होने के बाद पप्पू यादव दहाड़

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी के बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर हो गई है. पप्पू यादव पर आरोप है कि उन्होंने बिहार चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता के बीच जनता को पैसे बांटे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब एफआईआर होने के बाद खुद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है, “हम भगवान से तो डरते नहीं हैं, चुनाव आयोग से क्या डरेंगे?”

पैसे मांगने का आरोप लगने पर पप्पू यादव ने सफाई पेश की और बताया कि वह जनता में नोट बांटने क्यों गए. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा, “हम न तीन में न तेराह में, न हमको चुनाव लड़ना है. चार-चार लोग सीएम पद के दावेदार हैं. चिराग पासवान हाजीपुर से, नित्यानंद राय वहीं से, कुशवाहा जी और हमारे नेता भी वहीं से. वहां पर बाढ़ में सब यादव और राजपूत का घर कट गया.“

‘भगवान से डरबे नहीं करते हैं EC से कौन डरेगा’- पप्पू यादव

मदद करने पर पप्पू यादव ने कहा, “ हम तो जा नहीं रहे थे. हमको सब सोशल मीडिया पर टैग कर के बता रहा था कि 12 दिन से खाना नहीं खाए हैं. 300-400 घर कट गया. अब उन लोगों ने खाना हीं खाया था तो हमने मदद कर दी.” उन्होंने यह भी कहा, “हम भगवान से डरबे नहीं करते है, चुनाव आयोग से कौन डरेगा भाई? क्या बोलते रहते हैं आप लोग?”

तेजस्वी यादव के नौकरी वाले वादे पर क्या बोले पप्पू यादव?

हाल ही में RJD की ओर से तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि महागठबंधन की सरकार बनने पर 20 महीने के अंदर सरकारी नौकरियां देंगे, यह कैसे संभव है? इस सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि सबको अपनी बात कहने का अधिकार है. इसमें हम कुछ नहीं जानते हैं. हां, रोजगार की बात की जा सकती है. इतना नौकरी कहां से आएगा? हालांकि, रोजगार देने की क्षमता तो है ही. कांग्रेस तो सब जगह रोजगार देती ही है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »