शहडोल में प्रेमिका से मिलने आया कुख्यात नशा तस्कर, तत्काल पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश शहडोल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. जिले की कोतवाली पुलिस ने विंध्य क्षेत्र के कुख्यात नशा तस्कर रमेश जायसवाल को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, यह बदमाश शहडोल अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. इसके खिलाफ विंध्य के कई थानों में गंभीर अपराध दर्ज थे, वह फरार चल रहा था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सीधी जिले के थाना रामपुर नैकिन के ग्राम खाड़ा का रहने वाला रमेश जायसवाल लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था. रमेश जायसवाल प्रतिबंध कब सायरप कोरेक्स सप्लाई करता था. उस पर रामपुर नैकिन, अमरपाटन और शहडोल, सीधी जिले के कई थानों में 11 से अधिक एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं. पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी.

प्रेमिका से मिलने आया था तस्कर रमेश जायसवाल

पुलिस ने बताया कि, बीती रात रमेश अपनी प्रेमिका से मिलने शहडोल आया, जहां किसी बात को लेकर उसका प्रेमिका के परिजनों से विवाद हो गया. मामला थाने पहुंचा तो कोतवाली पुलिस ने पूछताछ शुरू की, तलाशी में उसके पास से एक 7.65 mm की पिस्टल,13 जिंदा कारतूस, 5 स्मार्ट फोन , और एक लग्जरी कार सहित 65 हजार रु नकद बरामद हुई. जांच के दौरान खुलासा हुआ कि रमेश विंध्य का सबसे बड़ा कोरेक्स का सप्लायर है, जिसकी तलाश कई जिलों की पुलिस कर रही थी.

शहडोल पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक बड़े नशा रैकेट को बेनकाब करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि प्रेम और अपराध की राह एक साथ नहीं चल सकती. अब पुलिस रमेश जायसवाल से पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके. रमेश ने पुलिस को बताया कि उसे पिस्टल आशीष गौतम ने दी थी .आशीष गौतम भी रीवा जेल में बंद है.

कार्रवाई पर क्या बोले पुलिस अधिकारी?

वहीं, इस कार्रवाई के विषय में शहडोल एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान का कहना है कि एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी रमेश जायसवाल को कार समेत पकड़ा गया है. उसके पास से देसी पिस्टल सहित अन्य सामग्री जब्त की गई. उक्त आरोपी के खिलाफ कई अपराध दर्ज हैं, आरोपी पर वैधानिक कार्यवाही की गई है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »