Bihar Assembly Elections 2025: प्रशांत किशोर ने बिहार के मुसलमानों को याद दिलाई कुरान की आयत? बोले- ‘ये अल्लाह का हुक्म है…’

बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. तारीखों के ऐलान के बाद से सभी सियासी पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है. प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरी है. सियासी हलकों में प्रशांत किशोर की एंट्री ने खलबली मचा दी है, क्योंकि वो युवाओं में काफी लोकप्रिय बताए जा रहे हैं.

एक पॉडकास्ट में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मैं मुसलमानों को डंके की चोट पर कहता हूं कि आपको वोट आरजेडी को देना है तो दो, प्रशांत किशोर की बात मानो या मानो, लेकिन जो बात आपके पैंगबर साहब ने बताई है, जो बात इस्लाम में कही गई है, सियासी मामलों के बारे में.. कम से कम उस पर तो गौर फरमाइए.

कुरान का हवाला देते हुए क्या बोले प्रशांत किशोर ?
कुरान का हवाला देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पैंगबर साहब ने कहा है कि जिस कौम को अपने रहनुमाओं की समझ ना हो, उसके ऊपर जालिम हुक्मरानों को मुसल्लत (थोपना, थोप) दिया जाता है. अब अगर मुसलमान कह रहे हैं कि आज के हुक्मरान जालिम हैं तो फिर पैंगबर साहब की बात पर गौर करो, जिसमें उन्होंने कहा है कि जालिम हुक्मरां आप पर तब मुसल्लत किए जाएंगे, जब आप गलत रहनुमाओं को चुनेंगे. जब आप खुद कहते हैं कि रहनुमा जालिम हैं तो इसका मतलब ये हुआ कि आपने अपना चुनाव खुद गलत किया.

‘बीजेपी के डर से लालटेन को वोट कर रहे’
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि कुरान की शुरुआत का पहला शब्द है इकरा. जिसके मायने हैं पढ़ो और ज्ञान अर्जित करो. जिस कौम की सबसे पवित्र किताब की शुरुआत ही इस शब्द से होती है कि पढ़ो, वो कौम आज अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता ही नहीं कर रही. अपने बच्चों की अच्छी परवरिश और उनके साथ इंसाफ. ये अल्लाह का हुक्म है मुसलमानों के लिए, लेकिन आपके बच्चों को जिन्होंने अनपढ़ मजदूर बनाया है, उन बच्चों की फिक्र ना कर बीजेपी के डर से लालटेन को वोट कर रहे हैं. प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार में मुसलमान सिर्फ बीजेपी के डर से राजद को वोट करते हैं, जबकि मुसलमान कहते हैं कि हम अल्लाह के अलावा किसी से नहीं डरते. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »