‘अगर उसका नाम राकेश किशोर नहीं, असद होता तो…’, CJI पर जूता फेंकने वाले वकील को लेकर यह क्या बोले ओवैसी?

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर कथित हमले की कोशिश को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखा हमला किया है. असदुद्दीन ओवैसी ने वकील राकेश किशोर की ओर से सीजेआई बीआर गवई पर हमले को लेकर सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार इस मामले में धर्म के आधार पर पक्षपात कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है.

हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘अगर उसका (जूता फेकने की कोशिश करने वाले वकील का) नाम राकेश किशोर नहीं होता और असद होता तो पुलिस क्या करती? भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते, ‘इसको उठा लो!’, ‘ये पड़ोसी देश से आया है’, ‘पाकिस्तानी खुफिया विभाग आईएसआई से है’. उस पर फिर हर तरफ से हमला कर दिया जाता.’

पुलिस और सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया. जिसे उन्होंने अपने एक्स हैंडल से भी शेयर किया है. ओवैसी ने वकील राकेश किशोर के कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर धार्मिक पहचान के आधार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने इस घटना की तुलना हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुई घटना से की.

 

उन्होंने कहा, ‘जब मुस्लिम समुदाय ने आई लव मोहम्मद के बैनर हटाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया था, तब यूपी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की थी, जबकि राकेश किशोर के मामले में ऐसा नहीं हुआ. राकेश किशोर ने सीजेआई के खिलाफ अपनी शिकायतों की लिस्ट में बरेली का जिक्र करते हुए कहा था कि सीजेआई बीआर गवई और सुप्रीम कोर्ट को योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर न्याय नीति के खिलाफ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी.’

ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर बोला सीधा हमला

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया. उन्होंने कहा, ‘बताइए मोदी जी, क्या आपकी सरकार और आपकी नीतियां इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं? ये वहीं लोग हैं, जिन्हें आपकी सरकार ने ताकत दी है.’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र सरकार ने ही ऐसे लोगों के दिलों में जहर भर दिया है.’

ओवैसी ने कहा, ‘आज भी वो राकेश किशोर कहता है कि उसे किसी बात की परवाह नहीं है. प्रधानमंत्री जी, दिल्ली पुलिस आपके ही अधीन आती है और आप बस एक बयान दे देते हैं कि ये बहुत गलत हुआ.’ उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘भले ही सीजेआई बीआर गवई ने खुद कोई केस दर्ज न कराने का फैसला लिया हो, लेकिन प्रधानमंत्री को स्वतः संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी, सिर्फ निंदा कर देने से काम नहीं चलना चाहिए था.’ हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »