छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में सरकार का एक्शन, कई अधिकारी किए सस्पेंड

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से 10 बच्चों की मौत के मामले में मोहन यादव सरकार ने एक्शन लिया है. स्वास्थ्य विभाग ने आईएएस अधिकारी ड्रग कन्ट्रोलर दिनेश मौर्य को पद से हटा दिया है. साथ ही तीन और अन्य अधिकारियों को भी सस्पेंड किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने शोभित कोष्टा, उप औषधि नियंत्रक एवं नियंत्रण प्राधिकारी औषधि प्रशासन भोपाल, शरद जैन औषधि निरीक्षक जबलपुर और गौरव शर्मा औषधि निरीक्षक छिंदवाड़ा को निलंबित कर दिया है.

इससे पहले इस मामले में शनिवार (4 अक्टूबर) को सरकारी डॉक्टर होते हुए निजी क्लीनिक में प्रैक्टिस करने वाले प्रवीन सोनी को निलंबित किया गया है. लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने रविवार को इस संबंध में आदेश जारी किया.

प्रवीन सोनी ने ही बच्चों की लिखी थी दवा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डॉक्टर प्रवीन सोनी ने निजी प्रैक्टिस के दौरान इलाज के लिए आए शिशुओं को ऐसी दवाइयां प्रिस्क्राइब की, जिनके सेवन के बाद बच्चों को तेज बुखार और पेशाब में कठिनाई हुई. बाद में किडनी फेल होने के कारण बच्चों की मौत हो गई.

बिना जांच के लिखी दवा, बच्चों की तबीयत बिगड़ी

विभागीय जांच में यह तथ्य सामने आया है कि डॉक्टर ने शिशुओं की सही से जांच किए बिना ही दवाइयों का पर्चा लिखा, जिससे बच्चों की हालत बिगड़ी और यह एक घातक चूक साबित हुई. विभागीय जांच में पता चला कि अगर समय रहते उचित चिकित्सा दी जाती, तो इन बच्चों की जान बचाई जा सकती थी.

स्वास्थ्य विभाग ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर लापरवाही मानते हुए डॉक्टर सोनी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. उन्हें मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत दोषी माना गया है. आदेश के अनुसार, डॉक्टर सोनी को निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया. कफ सिरप बनाने वाली कंपनी और डॉक्टर प्रवीण सोनी के खिलाफ परासिया थाने में तीन गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

छिंदवाड़ा के एसपी अजय पांडे ने बताया, “छिंदवाड़ा जिले के परासिया इलाके में पिछले कुछ दिनों से बच्चों की मौत की खबरें आ रही हैं. पता चला है कि ये मौतें गंभीर खांसी और जुकाम के कारण हुई हैं. इसके बाद, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने भी जांच की और रिपोर्ट सौंपी.

‘कानूनी कार्रवाई जारी’

जांच में पता चला कि कफ सिरप में एक ऐसा यौगिक था, जिससे ये मौतें हुईं. इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है और दवाओं के सैंपल और अन्य संबंधित विवरणों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »