CM डॉ. मोहन यादव ने दशहरे के लिए खरीदा कुर्ता, UPI से किया पेमेंट, बोले- ‘बचत उत्सव है GST 2.0’ मोदी

भारत में सोमवार (22 सितंबर) से वस्तु एवं सेवा कर (GST-Goods and Service Tax) 2.0 की शुरुआत हो गई. इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के चौक बाजार में खरीदारी की. उन्होंने दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा और यूपीआई से उसका पेमेंट भी किया. उन्होंने चौक बाजार में घूम-घूमकर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और जनता से मुलाकात की और संवाद किया. सीएम डॉ. यादव ने व्यापारियों को स्वदेशी मंत्र अपनाने को कहा और उन्हें जीएसटी 2.0 की बधाई दी.

इस दौरान खरीदारी कर रही महिलाओं ने सीएम डॉ. यादव को बताया कि उन्हें जीएसटी 2.0 का बड़ा फायदा मिला है. खरीदारी के बीच सीएम ने कहा कि जीएसटी 2.0 के मद्देनजर आज का दिन एक बचत उत्सव है. उन्होंने कहा, ”मैं खुद बाजार में संवाद करने आया हूं. मुझे यहां बहनों ने बताया कि उन्होंने नवरात्रि के साथ-साथ करवाचौथ-दशहरे-दीपावली की शॉपिंग की है. एक महिला ने बताया कि उसकी बहन का पहला करवाचौथ है, उसने उसके लिए एक साड़ी पसंद की है. उसे जीएसटी 2.0 का लाभ मिला है. मैंने खुद भी दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा है. हम और हमारे मित्र बाजार में खरीदारी कर रहे हैं.”

उद्योगों को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार- डॉ. मोहन यादव

खरीदारी के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों से संवाद भी किया. उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समृद्ध हो रहा है. प्रधानमंत्री मोदी छोटे उद्यमियों, व्यापारियों और जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. हमारी सरकार ने भी उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव किया है. राज्य समृद्ध होगा तो यहां का रुपया यहीं रोटेट होगा. हम स्वदेशी के मंत्र के भरोसे दुनिया के सामने पूरी शक्ति के साथ खड़े हो सकते हैं. स्वदेशी के भरोसे ही हमारा देश आजाद हुआ. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है.”

PM मोदी ने लगाई भ्रष्टाचार पर लगाम-डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ये भी कहा, ”स्वदेशी के आधार पर हम विश्व में नंबर-1 बनेंगे. हम हर चीज मेक इन इंडिया खरीदें. हमारा भाव है कि यहीं बना हुआ उत्पाद यहीं बिके, यहां से बने उत्पाद दुनिया में निर्यात हों. प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किए हैं. उन्होंने इनकम टैक्स में भी बदलाव किया. इन सुधारों से देश में भ्रष्टाचार कम हुआ और ब्लैक मनी पर नियंत्रण किया जा सका. प्रधानमंत्री मोदी ने हर सेक्टर के लिए बजट बढ़ाया. इससे सरकार के पास गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी के लिए धन की कोई कमी नहीं है. मैं आप सभी को धनतेरस और दीपावली बधाई देता हूं. हम अपने घर में स्वदेशी अपनाएं और देश को आगे बढ़ाएं.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »