MP Vijayadashami: इंदौर में विजयादशमी पर रावण नहीं, जलेंगे इन 11 महिलाओं के पुतले, सोनम रघुवंशी के अलावा और कौन-कौन है?

सदियों से चली आ रही विजयादशमी की रावण दहन परंपरा को इस बार इंदौर ने नया रूप दिया है- बुराई के प्रतीकों को जलाकर अच्छाई का संदेश फैलाने का संकल्प. इंदौर के महालक्ष्मी मेला ग्राउंड में इस बार दशहरे पर परंपरागत रावण दहन की जगह महिला अपराधियों के पुतले जलाए जाएंगे. रावण के 10 चेहरों की जगह उन 11 महिलाओं के पोस्टर लगाए गए हैं जिन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पतियों या मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या की थी.

इनमें सबसे चर्चित नाम सोनम का है, जिस पर आरोप है कि उसने हनीमून पर शिलांग ले जाकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी. यह आयोजन समाज में घरेलू हिंसा और पत्नी पीड़ित पुरुषों के मुद्दों को सामने लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है और शहर में इसकी चर्चा जोरों पर है.

‘मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखाएं’ का पोस्टर वायरल

इस बार दशहरे पर रावण के 10 सिरों के बजाय उन महिलाओं के पोस्टर होंगे जिनके अपराधों ने समाज को झकझोर दिया. आयोजन 2 अक्टूबर की शाम साढ़े छह बजे महालक्ष्मी मेला ग्राउंड में होगा और इसे संस्था पौरुष (पीपुल अगेंस्ट अनइक्वल रूल्स यूज्ड टू शेल्टर हैरासमेंट) आयोजित कर रही है.

सोशल मीडिया पर “मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखाएं” नाम का पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें इन महिलाओं की तस्वीरें पहली बार सामने आई हैं. यह कार्यक्रम सिर्फ पुतला दहन नहीं बल्कि समाज में महिला अपराधों पर भी ध्यान खींचने की कोशिश है.

Vijayadashami: इंदौर में विजयादशमी पर रावण नहीं, जलेंगे इन 11 महिलाओं के पुतले, सोनम रघुवंशी के अलावा और कौन-कौन?

पत्नी पीड़ित पुरुषों की आवाज बुलंद करना मकसद

संस्था पौरुष के एडवोकेट अशोक दशोरा के मुताबिक यह कार्यक्रम पत्नी पीड़ित पुरुषों की आवाज बुलंद करने के लिए किया जा रहा है. संस्था का मानना है कि समाज में महिला अपराधों पर भी उतनी ही गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए जितनी पुरुष अपराधों पर होती है.

इस बार का आयोजन सिर्फ एक सांकेतिक संदेश है ताकि लोग घरेलू हिंसा के हर रूप को समझें और उसका विरोध करें. रावण दहन की जगह शूर्पणखा दहन का आयोजन इस सोच के तहत किया जा रहा है कि बुराई का कोई भी रूप क्यों न हो, उसका अंत होना चाहिए.

इंदौर के इस अनोखे आयोजन से समाज में एक अलग तरह का संदेश जाएगा. आयोजकों का कहना है कि रावण दहन प्रतीक है बुराई के अंत का और इस बार वे यह दिखाना चाहते हैं कि बुराई केवल पुरुष तक सीमित नहीं है.

11 मुखी महिला अपराधियों के पुतले जलाना महिला अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश होगा और समाज को यह सोचने पर मजबूर करेगा कि घरेलू हिंसा या हत्या जैसी घटनाओं को किसी भी परिस्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता. दशहरे के इस अवसर पर यह अनूठी पहल चर्चा में है और शहर के लोग इस कार्यक्रम को लेकर उत्सुक हैं. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »