‘कोई बड़ी बात नहीं, अब देश के सामने मुद्दा वोट चोरी का है’, PM मोदी के मणिपुर दौरे पर बोले राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी मणिपुर दौरे को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मणिपुर लंबे समय से संकट से जूझ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस हिंसाग्रस्त राज्य का अब दौरा करना कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि फिलहाल देश के सामने सबसे प्रमुख मुद्दा ‘वोट चोरी’ का बना हुआ है.

गुजरात के जूनागढ़ जिले में केशोद हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया कि हर जगह लोग वोट चोर के नारे लगा रहे हैं. हवाई अड्डे पर दोपहर में उतरने के बाद राहुल गांधी गुजरात के जूनागढ़ शहर पहुंचे. राहुल गांधी जूनागढ़ में गुजरात कांग्रेस की जिला और नगर इकाइयों के अध्यक्षों को एक कार्यक्रम में संबोधित करने पहुंचे. इसके अलावा, उनका वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करने का भी एक कार्यक्रम है.

पीएम मोदी की मणिपुर यात्रा पर क्या बोले राहुल गांधी?

प्रधानमंत्री मोदी की मणिपुर यात्रा पर जब राहुल गांधी से उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई, तो कांग्रेस सांसद ने इस अशांत उत्तर-पूर्व राज्य मणिपुर के उनके दौरे को ज्यादा महत्व नहीं देने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘मणिपुर लंबे समय से संकट से जूझ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब वहां जाने का फैसला किया है. इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है. आज भारत में वोट चोरी का मुद्दा सबसे प्रमुख है.’

जातीय हिंसा भड़कने के दो साल बाद मणिपुर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (13 सितंबर, 2025) को मणिपुर के दौरे पर जाएंगे. जहां वे चुराचांदपुर और मणिपुर की राजधानी इंफाल में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे. उल्लेखनीय है कि राज्य में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला मणिपुर दौरा होगा.

हर जगह लोग वोट चोर का लगा रहे नारा- राहुल गांधी

रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव चुरा लिए. हमने हाल ही में कर्नाटक में यह साबित कर दिया. इसलिए, मुख्य मुद्दा वोट चोरी है. हर जगह लोग वोट चोर का नारा लगा रहे हैं.’ हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »