Asia Cup T20 2025: एशिया कप में सबसे ज्यादा जीरो रन पर आउट होने वाले खिलाड़ी का नाम क्या है? इस शर्मनाक लिस्ट में एक भारती भी शामिल य दिग्गज भी शामिल

Asia Cup T20 2025: एशिया कप टी20 टूर्नामेंट को रन बनाने और मैच जिताने वाली पारियों के लिए याद किया जाता है, लेकिन इसी बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में बार-बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. क्रिकेट की भाषा में इसे “डक” कहा जाता है और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में डक पर आउट होना किसी भी खिलाड़ी के लिए निराशाजनक होता है. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा बार यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

मशरफे मुर्तजा – बांग्लादेश

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा ने साल 2016 में एशिया कप टी20 खेला था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेले और तीन बार उन्हें बिना रन बनाए पवेलियन लौटना पड़ा. गेंदबाज होने के बावजूद उनकी बल्लेबाजी से टीम को उम्मीद रहती थी, लेकिन शून्य पर आउट होने का यह रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गया.

चरित असलंका – श्रीलंका

श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर चरित असलंका के लिए एशिया कप 2022 काफी निराशाजनक साबित हुआ. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 4 पारियां खेली और दो बार शून्य पर आउट हो गए. बल्लेबाजी में उनका औसत भी महज 2.25 रहा. उम्मीदों पर खरे न उतर पाने के चलते उन पर काफी सवाल भी उठे थे.

आसिफ अली – पाकिस्तान

पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज आसिफ अली को उनके बड़े शॉट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन एशिया कप 2022 में वह भी दो बार डक का शिकार बने. हालांकि उन्होंने कुल 41 रन बनाए, फिर भी लगातार शून्य पर आउट होने से उनका नाम इस लिस्ट में शामिल हो गया है.

कुसल मेंडिस – श्रीलंका

कुसल मेंडिस ने एशिया कप 2022 में शानदार बल्लेबाजी की और 155 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद वह भी दो बार बिना खाता खोले आउट हो गए. मेंडिस ने टूर्नामेंट में दो अर्धशतक जड़े थे, लेकिन “डक” का रिकॉर्ड उनके अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ दर्ज हो गया.

निजाकत खान – हांगकांग

हांगकांग के ऑलराउंडर निजाकत खान ने 2016 से 2025 तक एशिया कप में 6 मैच खेले. इस दौरान वह भी दो बार शून्य पर पवेलियन लौटे. हांगकांग की टीम के लिए यह निराशाजनक रहा क्योंकि उन्हें बड़े बल्लेबाजों की कमी झेलनी पड़ी.

हार्दिक पंड्या – भारत

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी इस लिस्ट से अछूते नहीं हैं. उन्होंने 2016 से 2025 तक एशिया कप में कई मैच खेले और इस दौरान दो बार डक का शिकार हुए. हालांकि उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारत को कई मौकों पर जीत भी मिली है. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »