CM मोहन यादव कैबिनेट: लाडली बहना योजना पर आया बड़ा अपडेट, अब डायरेक्ट होगा महापौर और चेयरमेन का चुनाव

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. सबसे बड़ा फैसला निकाय चुनावों को लेकर रहा. अब महापौर और अध्यक्ष का चुनाव जनता सीधे करेगी. यानी पर्दे के पीछे की सौदेबाजी खत्म, जनता खुद अपना नेता चुनेगी. इसे लोकतंत्र मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया गया. वहीं लाडली बहना योजना पर भी बैठक में बड़ा फैसला लिया गया.

बैठक में लाडली बहना योजना पर भी जोर दिया गया. योजना की मॉनिटरिंग के लिए ‘डिजिटल सेल’ बनाने की मंजूरी दी गई, ताकि हर बहन तक पैसा पारदर्शी तरीके से पहुंचे.

नगरीय विकास पर भी कैबिनेट में मुहर
नगरीय विकास पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, बस स्टैंड, मल्टी लेवल पार्किंग और छोटे कस्बों में सीवरेज-पेयजल योजनाओं को तेज करने का निर्णय लिया गया. वहीं पेंशन योजनाओं के दायरे को बढ़ाकर ज्यादा बुजुर्ग और दिव्यांगों को राहत देने की तैयारी की गई.

जीएसटी के लिए पीएम मोदी का किया धन्यवाद
वहीं सीएम मोहन यादव ने जीएसटी कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. साथ ही इस दिवाली से स्वदेशी आंदोलन शुरू करने का ऐलान हुआ, जिससे छोटे उद्योग और कलाकारों को फायदा मिलेगा. 17 सितंबर को धार में पीएम मोदी कई सौगात देंगे, जिनमें पीएम मित्र पार्क और रोजगार से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख होंगे.

‘जनता ही हमारे फैसलों का केंद्र’
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारे फैसलों का केंद्र जनता है. निकाय चुनाव हों या लाड़ली बहना योजना, लक्ष्य यही है लोकतंत्र मजबूत हो, महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और विकास की रफ्तार तेज हो.

मोहन यादव कैबिनेट बैठक में ये भी हुए फैसले
पुराने BS-1 और BS-2 वाहनों पर 50% स्क्रैप छूट

उज्जैन-इंदौर मेट्रो DPR मंजूर

इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर को उद्योग का दर्जा, 300 करोड़ मंजूर

22,500 नए पुलिसकर्मी भर्ती होंगे

2,813 करोड़ की अतिरिक्त मंजूरी नल-जल परियोजना के लिए. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »