MP में बड़ी राशन रॉबरी! अमीरों ने गटक लिया गरीबों का निवाला, 6 लाख नाम निकले फर्जी

मध्य प्रदेश में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां गरीबों को मिलने वाला मुफ्त राशन अमीर लोग उठा रहे हैं. सरकारी जांच में खुलासा हुआ कि 6 लाख 16 हजार से अधिक लोग अपात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) का लाभ ले रहे हैंये वही लोग हैं जो इनकम टैक्स भरते हैंबड़ी-बड़ी गाड़ियां रखते हैं और आलीशान घरों में रहते हैंलेकिन कागजों में खुद को अत्यंत गरीब बताकर मुफ्त राशन ले रहे हैं.

खाद्य विभाग की जांच 3 जून 2025 से 18 अगस्त 2025 तक चली. इसमें सामने आया कि राज्य में बने 5 करोड़ 27 लाख NFSA कार्डों में से लाखों ऐसे कार्डधारक हैं जो पात्रता के नियमों पर खरे नहीं उतरते. सिर्फ भोपाल में ही 14 लाख कार्डधारकों में से 13 हजार से अधिक अपात्र पाए गए.

क्या है पूरा मामला?

High News की टीम ने भोपाल से 50 किलोमीटर दूर नलखेड़ा गांव में जांच कीजहां 200 से ज्यादा लोगों को नोटिस भेजा गया हैयहां कई घरों में दो-दो कारें खड़ी हैंबड़े मकान बने हैं और फिर भी परिवार कागजों में गरीब हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में करीब 50% लोग संपन्न होने के बावजूद मुफ्त राशन ले रहे हैं. वहीं

असली गरीबों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा.

संपन्न परिवार उठा रहे योजना का लाभ

ग्रामीणों ने कहा कि जिनके पास न जमीन है, न मकान और न आय का साधन ऐसे लोग योजना से वंचित हैंवहीं संपन्न परिवार जमीनट्रैक्टर और कार होने के बावजूद हर महीने मुफ्त राशन ले रहे हैंकई ग्रामीणों ने नाम बताने से डरते हुए चुप्पी साध ली.

विभाग ने लोगों को भेजे नोटिस

गांव की सरकारी राशन दुकान के संचालक भगवत कुशवाहा ने बताया कि 430 लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा हैजिनमें 380 नियमित रूप से लाभ ले रहे हैंकुछ लोगों को नोटिस भेजे गए हैं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गरीब का अन्न चोरी करना सबसे बड़ा गुनाह है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.”

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सर्वे जारी है और अपात्रों को बाहर किया जा रहा है. वहींकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पात्र गरीबों के नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं और यह भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »