सावधान! आपकी एक गलती बना सकती है AC को बम ब्लास्ट मशीन

गर्मियों का मौसम आते ही हर घर, ऑफिस और दुकान में एयर कंडीशनर (AC) चलने लगते हैं. चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने का सबसे आसान और कारगर तरीका बन चुका है एसी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी राहत देने वाली मशीन से कभी-कभी खतरनाक हादसे भी हो सकते हैं? देश के कई हिस्सों से हर साल AC ब्लास्ट होने की खबरें आती हैं, हैदराबाद, दिल्ली और मेरठ जैसे शहरों में हाल ही में ऐसे हादसे सामने आए हैं.

पर सवाल ये है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? क्या सिर्फ बढ़ती गर्मी ही इसकी वजह है या फिर कहीं न कहीं हमारी लापरवाही भी जिम्मेदार है? आइए जानते हैं AC ब्लास्ट के पीछे छिपे कुछ बड़े कारण जिन्हें अगर समय रहते समझ लिया जाए, तो बड़े हादसों से बचा जा सकता है.

बिजली की खराबी

AC में अचानक धमाका होने का एक बड़ा कारण है उसमें आने वाली इलेक्ट्रिकल खराबी. कई बार अंदरूनी वायरिंग में दिक्कत आ जाती है या फिर किसी पार्ट में शॉर्ट सर्किट हो जाता है. अगर समय रहते एसी की सर्विस नहीं कराई जाती, तो ये छोटी-सी गड़बड़ी बड़ा हादसा बन सकती है. इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से एसी की जांच और सर्विस कराई जाए.

कंप्रेसर का ज़्यादा गरम होना

गर्मी ज्यादा हो तो हम अक्सर AC को बिना रुके घंटों तक चलाते रहते हैं, कभी-कभी तो 15-18 घंटे तक. इससे कंप्रेसर पर लगातार दबाव पड़ता है और वो ज़्यादा गरम हो जाता है. जब कंप्रेसर ओवरहीट करता है, तब उसमें आग लगने या ब्लास्ट होने की आशंका बहुत बढ़ जाती है.

गैस का रिसाव

एसी में इस्तेमाल होने वाली गैस अगर लीक होने लगे तो ये स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है. ओवरहीट कंप्रेसर और गैस लीकेज मिलकर ब्लास्ट की वजह बन सकते हैं. इसलिए हर सर्विसिंग के दौरान गैस की जांच ज़रूर कराएं.

गलत या सस्ती वायरिंग

AC लगवाते समय अगर वायरिंग में घटिया क्वालिटी की तारों का इस्तेमाल किया गया हो, तो ये एक समय बाद खतरनाक साबित हो सकता है. कई लोग पैसे बचाने के लिए लोकल वायरिंग करवा लेते हैं, जो ज्यादा लोड नहीं झेल पाती और शॉर्ट सर्किट कर जाती है. इससे ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.

धूल और गंदगी से ब्लॉकेज

एसी के फिल्टर अगर साफ न किए जाएं, तो धीरे-धीरे धूल जमा हो जाती है और सिस्टम जाम होने लगता है. इसका असर कूलिंग पर ही नहीं, कंप्रेसर की सेहत पर भी पड़ता है. लगातार बढ़ते दबाव की वजह से कंप्रेसर फेल हो सकता है और उसमें धमाका तक हो सकता है.

तो क्या करें?

  • हर 3-4 महीने में AC की सर्विस जरूर कराएं
  • सही और क्वालिटी वायरिंग का इस्तेमाल करें
  • बिना रुके कई घंटे AC न चलाएं
  • गैस लेवल और लीकेज की जांच समय-समय पर कराते रहें
  • हर हफ्ते AC के फिल्टर साफ करें

एक छोटी सी लापरवाही सिर्फ मशीन को नहीं, आपकी जान को भी खतरे में डाल सकती है. गर्मी में AC चलाना जितना जरूरी है, उसकी सही देखरेख भी उतनी ही जरूरी है. अगली बार जब AC ऑन करें, तो थोड़ा ध्यान इसे भी दें—क्योंकि एक छोटा कदम आपको एक बड़े हादसे से बचा सकता है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »