85,000 रुपये वाला iPhone हो सकता है 2.5 लाख का! ट्रंप के बयान पर देश में मचा हड़कंप

सोचिए अगर जो iPhone आज आपको 85,000 रुपये में मिल रहा है, उसकी कीमत एक दिन 2.5 लाख हो जाए! जी हां, ऐसा हो सकता है अगर Apple अपने iPhone भारत की बजाय अमेरिका में बनाना शुरू कर दे. अमेरिका में उत्पादन की लागत तीन गुना ज्यादा है, और इसी वजह से iPhone की कीमत भी इतनी बढ़ सकती है.

यह पूरा मामला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान के बाद शुरू हुआ. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने Apple के CEO टिम कुक से बात की है और उनसे कहा है कि कंपनी भारत में अपना विस्तार न करे. इस पर भारत के उद्योग जगत और तकनीकी एक्सपर्ट्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

भारत से अमेरिका शिफ्ट हुआ तो कीमत तीन गुना क्यों?

महराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (MCCIA) के डायरेक्टर जनरल ‘प्रशांत गिरबाने’ ने साफ कहा, ‘अगर iPhone अमेरिका में बनेगा तो इसकी लागत $3,000 यानी करीब ₹2.5 लाख तक पहुंच सकती है. जबकि अभी वही फोन भारत या चीन में बनकर $1,000 (₹85,000) में तैयार होता है. क्या अमेरिकी ग्राहक इतनी महंगी कीमत देंगे?’

गिरबाने ने ये भी बताया कि फिलहाल Apple की मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा, करीब 80%, चीन में होता है और इससे वहां लगभग 50 लाख लोगों को रोजगार मिलता है. Apple का भारत में निर्माण बढ़ाने का मकसद चीन पर निर्भरता कम करना है, न कि अमेरिका से काम छीनना.

Apple को भारत छोड़ना पड़ेगा महंगा सौदा

टेलीकॉम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (TEMA) के चेयरमैन एन.के. गोयल ने कहा, ‘Apple ने पिछले एक साल में भारत से ₹1.75 लाख करोड़ के iPhones बनाए हैं. उनके भारत में तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और दो और की प्लानिंग है. ऐसे में अगर Apple भारत से बाहर गया तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.’

गोयल ने यह भी बताया कि दुनियाभर में व्यापार नियम लगातार बदल रहे हैं और टैरिफ (import-export टैक्स) भी बढ़ रहे हैं. ऐसे में Apple के लिए भारत छोड़ना समझदारी नहीं होगी.

भारत के लिए Apple कितना जरूरी है?

KPMG के पूर्व पार्टनर जयदीप घोष ने कहा, ‘Apple का इकोसिस्टम भारत के लिए बहुत अहम है. अगर कंपनी लंबे समय में भारत से बाहर जाती है तो इसका सीधा असर देश की इकोनॉमी और रोजगार पर पड़ेगा. अमेरिका में iPhone बनाना आसान नहीं है क्योंकि वहां लेबर कॉस्ट बहुत ज्यादा है.’

iPhone भारत में बने तो फायदे में हैं सब

विशेषज्ञों की राय बिल्कुल साफ है, iPhone को भारत में बनाना कंपनी के लिए भी सस्ता है और उपभोक्ताओं के लिए भी फायदेमंद. अगर iPhone अमेरिका में बनेगा तो कीमत आसमान छू सकती है, जिससे न तो ग्राहक खुश होंगे और न ही Apple की कमाई बढ़ेगी. अब देखना होगा कि Apple और अमेरिका सरकार इस पर क्या फैसला लेते हैं, लेकिन फिलहाल भारत iPhone बनाने का बेहतर विकल्प बना हुआ है. हाईन्यूज़ !

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »