Jabalpur Crime News: शव के 6 टुकड़े कर कीचड़ में फेंका, जानिए सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने कैसे किया खुलासा?

Jabalpur Murder Case: जबलपुर में शव के 6 टुकड़े कर नहर में फेंकने वाले ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान रिस्ट बैंड में लिखे ‘महाकाल’ हाथ में बने टैटू से हुई. आरोपियों ने पहले धारदार हथियार से युवक की हत्या की फिर शव के टुकड़े टुकड़े कर उसे नहर में फेंक दिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद के चलते हत्या की गई. 13 मई को जब लाश के टुकड़े मिले तो गोहलपुर इलाके में सनसनी फैल गई थी.

दो दिन पहले शहर के त्रिमूर्ति नगर  इलाके में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सामने मैदान के कीचड़ में जबरदस्त बदबू आ रही है. शिकायत पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे कीचड़ से एक के बाद एक छह लाश के टुकड़े बरामद हुए लेकिन शव का सिर और हाथ नहीं मिलने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई. इस वीभत्स हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस के समाने सबसे बड़ी चुनौती लाश की शिनाख्त और हत्यारों तक पहुंचने की थी.

पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो सबसे पहले इसे मृतक का दायां हाथ मिला जिस पर एक काले रंग का Rist band चढ़ा  हुआ था और उसपर महाकाल लिखा था और बारीकी से जांच करने पर पुलिस को हाथ पर MANJU PARAM  और पंजे पर MP गुदा मिला.

शव के टुकड़ों को इकठ्ठा करने के बाद पुलिस ने जब शव पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि मृतक के पैर में लोहे की रोड पड़ी है. कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस को पहली कामयाबी तब मिली जब शव की शिनाख्त मंजू परमा के रूप में हुई जो गोराबाजार का निवासी था.

जांच के दौरान पुलिस ने आस पड़ोस और नजदीकियों से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ लोगों से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. शक के आधार पर पुलिस ने जब संदेहियों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि जमीन के पुराने मामले  को लेकर राकेश कटारिया सोहेल कटारिया और त्रिमूर्ति सिंह ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और शव के छह टुकड़े कर लाश को कीचड़ में फेंक दिया. इस काम में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के अलावा सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने में सफलता हासिल की. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »