विराट कोहली का ‘दोस्त’ बना पाकिस्तान का नया कोच, IPL से कमा चुका है करोड़ों रुपए

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा ऐलान किया है. पाकिस्तान की सीनियर टीम को नया हेड कोच मिल गया है. पीसीबी ने ये जिम्मेदारी एक ऐसे दिग्गज को दी है, जो आईपीएल में विराट कोहली के साथ काम कर चुका है. यानी उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बतौर हेड कोच काम किया है. वह पाकिस्तान सुपर लीग 2025 खत्म होने के अगले दिन (26 मई) पाकिस्तान की टीम के साथ जुड़ जाएगा. फिलहाल वह पीसीएल में मौजूदा चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ है.

पाकिस्तान के नए हेड कोच का ऐलान

माइक हेसन को पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम का नया हेड कोच बनाया गया है. हेसन ने अकीब जावेद की जगह ली है, जो पांच महीने तक अंतरिम मुख्य कोच थे. उन्होंने गैरी कर्स्टन के अचानक इस्तीफा देने के बाद पदभार संभाला था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस बारे में आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. 50 साल के माइक हेसन एक अनुभवी और सफल कोच माने जाते हैं. वह कई सालों तक न्यूजीलैंड की टीम के साथ काम कर चुके है. 2012 से 2018 तक वह न्यूजीलैंड की टीम के हेड कोच थे. इसके बाद उन्होंने आईपीएल में भी काम किया.

माइक हेसन साल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ जुड़े थे. वह साल 2023 तक इस टीम का हिस्सा रहे. इस दौरान आरसीबी की टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, लेकिन वह भी टीम को पहला आईपीएल खिताब नहीं जीता सके. पीसीबी ने आधिकारिक तौर पर हेसन के अनुबंध की अवधि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया है. माइक हेसन को पाकिस्तान कोच के रूप में पहली चुनौती बांग्लादेश के खिलाफ मिलेगी, दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जानी है.

मोहसिन नकवी ने कही ये बात

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने माइक हेसन की नियुक्ति पर कहा, ‘मुझे न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कोच माइक हेसन को पाकिस्तान की पुरुष टीम के व्हाइट-बॉल हेड कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. माइक अपने साथ इंटरनेशनल अनुभव का खजाना लेकर आए हैं और प्रतिस्पर्धी टीमों को विकसित करने का उनका एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है. हम पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल क्रिकेट के भविष्य को आकार देने में उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे हैं. टीम में आपका स्वागत है, माइक.’ हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »