पीएम मोदी के संबोधन पर बोले मध्य प्रदेश के CM डा. मोहन यादव, ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को…’

CM Mohan Yadav On PM Modi Address:HN/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (12 मई) देश के नाम संबोधन दिया. इसमें उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकवाद को पनाह देना बंद कर दे. वहीं पीएम मोदी के संबोधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारत को बदलते हुए देखा है. सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने साफ तौर पर ये स्पष्ट कर दिया है कि भारत आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा.

सीएम मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, अनुच्छेद 370 को हटाया और कई बड़े फैसले लिए. पीएम मोदी ने आतंकवाद से निपटने के लिए नई नीति की घोषणा की.”

 

 

उन्होंने आगे कहा, “पिछले पांच दिनों में सशस्त्र बलों द्वारा की गई निर्णायक कार्रवाइयों ने पाकिस्तान को करारा झटका दिया है. ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ उनके शब्द इस बात को दोहराते हैं कि भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.”

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (12 मई) को ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश को पहली बार संबोधित किया. राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल की आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा. भारत की तीनों सेनाएं, हमारी एयरफोर्स, हमारी आर्मी और हमारी नेवी, हमारी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, भारत के अर्धसैनिक बल लगातार अलर्ट पर हैं.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »